Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • हल्द्वानी: एसआईआर को लेकर प्रारम्भिक तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: एसआईआर को लेकर प्रारम्भिक तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

Mohan Chandra Joshi December 5, 2025
ख़बर शेयर करें -

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई एसआईआर से सम्बन्धित जानकारियां।

प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का किया गया समाधान।

Haldwani News- भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रारम्भिक तैयारियों के बारे में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया कि एसआईआर के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के अनुच्छेद 324, खण्ड-21 के तहत भारत निर्वाचन आयोग अपनी शक्तियों का प्रयोग कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) किये जाने हेतु आर.पी. एक्ट-1950 में प्राविधान है। निर्वाचन आयोग द्वारा अलग-अलग वर्षों में इससे पूर्व 11 बार एसआईआर कार्यक्रम पूरे देश में संपादित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2003 में एसआईआर कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि आयोग का इस पूरी प्रकिया के पीछे उद्देश्य हर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है।
उन्होंने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 326 में प्रावधान है कि प्रत्येक मतदाता- भारत का नागरिक हो, अर्हता तिथि पर 18 वर्ष से कम आयु नहीं होनी चाहिए, किसी भी कानून के तहत अन्यथा अयोग्य नहीं होने पर मतदाता सूची में पंजीकृत होने का हकदार होगा,
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तृतीय चक में उत्तराखण्ड राज्य हेतु विशेष गहन पुनरीक्षण किया जाना है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान

उत्तराखण्ड राज्य में निर्वाचक नामावलियों का 01.01.2003 की अर्हता तिथि के आधार पर अंतिम बार गहन पुनरीक्षण वर्ष 2003 में किया गया था।

उन्होंने नागरिकता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा-3 के अनुसार- 26 जनवरी , 1950 को या उसके बाद भारत में जन्में व्यक्तियों को तीन श्रेणियों में वगीकृत किया गया हैः-
पहली श्रेणी में 26 जनवरी, 1950 को या उसके बाद लेकिन 01 जुलाई, 1987 से पहले जन्मे व्यक्ति अर्थात 30 जून 1987 तक। दूसरी श्रेणी में वे व्यक्ति जिनका जन्म 01 जुलाई, 1987 को या उसके बार किन्तु नागरिकता संशोधन अधिनियम-2003 के लागू होने से पहले हुआ हो, अर्थात 03 दिसम्बर, 2004 से पहले (02 दिसम्बर, 2004 तक) तथा जिनके माता-पिता में से कोई एक उनके जन्म के साथ भारत का नागरिक हो। उन्होंने बताया कि तीसरी श्रेणी में 03 दिसम्बर, 2004 को या उसके बाद जन्मे व्यक्ति जहाँ- (क) उसके माता-पिता दोनों भारत के नागरिक हैं, या (ख) जिसके माता-पिता में से एक भारत का नागरिक हो तथा दूसरा उसके जन्म के समय अवैध प्रवासी न हो
उन्होंने एसआईआर हेतु भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित दस्तावेज की सूची के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी केन्द्रीय सरकार / राज्य सरकार / पीएसयू के नियमित कर्मचारी / पेंशनभोगी को जारी किया गया कोई पहचान पत्र/पेंशन भुगतान आदेश। 01.01.1987 से पहले भारत में सरकार स्थानीय प्राधिकरणों / बैंको / डाकघर / एलआईसी / पीएसयू द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र / प्रमाण-पत्र / दस्तावेज । सक्षम प्राधिकारी द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र। पासर्पाेट। मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालयों द्वारा जारी मैट्रिकुलशन / शैक्षिक प्रमाण पत्र। सक्षम राज्य प्राधिकारीद्वारा जारी स्थायी निवास प्रमाण पत्र। वन अधिकार प्रमाण-पत्र। ओबीसी/एससी/एसटी या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी कोई भी जाति प्रमाण-पत्र। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (जहाँ भी मौजूद हो)। राज्य/स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा तैयार किया गया परिवार रजिस्टर। सरकार द्वारा जारी कोई भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र।
उन्होंने बताया कि आधार अधिनियम की धारा-9 के अनुसार, आधार संख्या या उसका प्रमाणीकरण, अपने आप में, किसी आधार संख्या धारक के संबंध में नागरिकता या निवास का कोई अधिकार प्रदान नहीं करेगा या उसका प्रमाण नहीं होगा-

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह

बूथ लेवज एजेन्ट (बीएलए)

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं कि मतदाता सूची के प्रत्येक भाग के लिए राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के द्वारा प्रत्येक बूथ के लिए बूथ लेवल एजेन्ट (बीएलए) नियुक्त किया जा सकता है। बीएलए मतदाता सूची के उस संबंधित भाग में पंजीकृत मतदाता होना चाहिए जिसके लिये उसे नियुक्त किया गया है। मतदाता सूची के उसी भाग से बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए) उपलब्ध न होने की स्थिति में, उसी विधान सभा क्षेत्र के किसी भी पंजीकृत मतदाता से बूथ लेवल एजेन्ट नियुक्त किया जा सकता है। यह अपेक्षित है कि बीएलए उस भाग की प्रारूप सूची में प्रविष्टियों की जाँच करेगा जिसके लिए उसे बीएलए के रूप में नियुक्त किया गया है ताकि मृत या स्थानान्तरित मतदाताओं की प्रविष्टियों की पहचान की जा सके।

आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया राजनैतिक दलों की सक्रिय भागीदारी के लिए राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बी.एल.ए को एसआईआर गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाने के उद्देश्य से मतदेय स्थलवार बी.एल.ए. की नियुक्ति करें, ताकि वे बी.एल.ए. एसआईआर के दौरान फील्ड में रहकर गतिविधि के दौरान किसी भी प्रकार की विसंगति को ध्यान में ला सकें। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा और कांग्रेस द्वारा ही बीएलए-1 की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि बीजेपी द्वारा 212 बीएलए-2 की नियुक्ति की गई है। उन्होंने सभी राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से 20 दिसम्बर तक बीएलए-1 तथा बीएलए-2 की नियुक्ति सूची उपलब्ध कराने के की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सुव्यवस्थित संचालन एवं सम्पादन हेतु आयोग के निर्देशानुसार बूथ अवेयरनेस ग्रुप का भी गठन किया जा रहा है। जिसमें सम्बन्धित मतदेय स्थल का बीएलओ सुपरवाईजर अध्यक्ष तथा सम्बन्धित मतदेय स्थल का बीएलओ सदस्य, सम्बन्धित मतदेय स्थल के प्रशासनिक क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले क्षेत्र का ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/मनरेगा कार्मिक सदस्य होंगे तथा इसके साथ ही मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वसरा विधिवत रूप से नियुक्त बूथ लेवल एजेंट भी सदस्य होंगे।
इस दौरान विभिन्न पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा एसआईआर से सम्बन्धित पूछे गये सवालों एवं जिज्ञासाओं का जिला प्रशासन द्वारा समाधान किया गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पाण्डे, कांग्रेस पार्टी से सुहेल अहमद सिद्दीकी, राहुल छिमवाल, गोविन्द बिष्ट, भाजपा से प्रकाश पटवाल, रंजन सिंह बर्गली, दिनेश चन्द्र खुल्बे, बीएसपी से आसिफ हुसैन, कृष्ण चन्द्र आदि उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haldwani News- Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड हल्द्वानी न्यूज

Related Stories

दिवंगत एसओजी जवान गिरीश भट्ट की फाइल तस्वीर। उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
एसआईआर और डिजिटलाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते उत्तराखंड पुलिस के एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल गुरमीत सिंह। पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
सीएम धामी श्रमिक कल्याण योजनाओं की राशि हस्तांतरित करते हुए। उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
देहरादून में बादलों से घिरा आसमान, प्रदेश में बारिश की संभावना। Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttrakhand Weather Update: वीकेंड पर मौसम की करवट, बारिश-आंधी और वज्रपात का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi June 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • दिवंगत एसओजी जवान गिरीश भट्ट की फाइल तस्वीर। उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक

  • एसआईआर और डिजिटलाइजेशन कार्य की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी। नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

  • राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करते उत्तराखंड पुलिस के एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान। उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार

  • पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित राज्यपाल गुरमीत सिंह। पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह

  • सीएम धामी श्रमिक कल्याण योजनाओं की राशि हस्तांतरित करते हुए। उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (442)
  • अल्मोड़ा (608)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (115)
  • उत्तराखंड (24,492)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,400)
  • खेल (355)
  • चंपावत (952)
  • चमोली (433)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (633)
  • देहरादून (10,729)
  • नैनीताल (6,315)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (956)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,032)
  • यात्रा (396)
  • राजनीति (402)
  • राष्ट्रीय (1,124)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (493)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,344)
  • हरिद्वार (881)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक उत्तराखंड: जिम में वर्कआउट के दौरान एसओजी जवान का निधन, पुलिस विभाग में शोक नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश नैनीताल में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा, डिजिटलाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय सम्मान, पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य का मिला पुरस्कार पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह पश्चिम बंगाल भारतीय सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय नवजागरण की पुण्यभूमि: राज्यपाल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये उत्तराखंड के श्रमिकों को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने DBT से जारी किए 11 करोड़ रुपये