हल्द्वानी- सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत
Haldwani News: बरसात के मौसम में सांप भी बिलों से बाहर निकलने लगे है यहां एक ग्रामीण को सांप ने अपना शिकार बना लिया । सर्पदंश के शिकार ग्रामीण की उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है घर के आहते में बनी गौशाला में आए एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में अस्पताल ले गए। जहां आज उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला सितारगंज का है। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सितारगंज के वार्ड संख्या 05 निवासी प्रकाश जोशी उम्र 39 साल पुत्र जयदत्त जोशी अपनी गौशाला में दाखिल हुआ। तभी एक सांप ने उसे डस लिया। उन्हें परिजन डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लेकर आए थे। यहां उपचार के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया।
इधर डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। रिपोर्ट के आधार पर मुआवजे की कार्यवाही की जायेगी। गौरतलब है कि मानसून में हो रही भारी बरसात के चलते जगह-जगह जल भराव हो रहा है। ऐसे में सांप, बिच्छू जैसे कई जहरीले जीव अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं। कई बार यह जीव घरों में भी घुस आते हैं। उन्होंने बरसात के मौसम में विशेष सावधानी बरतने को कहा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


