Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लालकुआं में स्वतंत्रता दिवस की धूम: नगर पंचायत , सेंचुरी पेपर मिल और दुग्ध संघ में फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआं में स्वतंत्रता दिवस की धूम: नगर पंचायत , सेंचुरी पेपर मिल और दुग्ध संघ में फहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi August 15, 2025
ख़बर शेयर करें -

नगर पंचायत, सेंचुरी पेपर मिल और नैनीताल दुग्ध संघ में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

लालकुआं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पंचायत लालकुआं में चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सभी वार्डों के सभासद, नगर पंचायत का स्टाफ, पर्यावरण मित्र, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी और नगरवासी मौजूद रहे।

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग स्वच्छ भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं, ताकि यह अभियान जल्द अपनी मंजिल तक पहुंच सके।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। नगर पंचायत ने बच्चों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी और ईओ राहुल कुमार सिंह को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभासद धन सिंह बिष्ट, भुवन पांडे, दीपा हेमंत पांडे, योगेश उपाध्याय, सुरेश शाह, शबनम सहित नगर पंचायत का संपूर्ण स्टाफ, पर्यावरण मित्र और पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

सेंचुरी पल्प एंड पेपर में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सीईओ अजय गुप्ता ने फहराया तिरंगा

लालकुआं। सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल, लालकुआं में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह 9 बजे मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अजय गुप्ता ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। जैसे ही तिरंगा लहराया, परिसर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा।


अपने संबोधन में श्री गुप्ता ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके बलिदान को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि आजादी के इस पावन अवसर पर हमें देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने अनुशासन, समर्पण, आपसी एकता और कठिन परिश्रम को राष्ट्र की प्रगति का आधार बताया और ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ की सफलता को भारतीय सैनिकों के साहस का ऐतिहासिक उदाहरण बताया।

श्री गुप्ता ने आदित्य बिड़ला समूह के राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह समूह स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कर्मचारियों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया तथा औद्योगिक प्रगति में बाधा डालने वाली बाहरी ताकतों से सतर्क रहने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज भी भारी बारिश का दौर, रेड-ऑरेंज अलर्ट, मानसून की विदाई कब तक

उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता सर्वोत्तम उपहार है, और स्वतंत्र वातावरण में ही व्यक्ति व समाज का समग्र विकास संभव है। हमें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन राष्ट्रहित को केंद्र में रखकर करना चाहिए।” साथ ही, उन्होंने भारत के विभाजन की त्रासदी और स्वतंत्रता संघर्ष के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने पर बल दिया।

कार्यक्रम में मिल के उपाध्यक्ष नरेश चंद्रा, परितोष राय, अमित गंगवाल, प्रताप सिंह धौनी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन मानव संसाधन विभाग के प्रमुख एस.के. बाजपेयी ने किया।

नैनीताल दुग्ध संघ में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने फहराया तिरंगा

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से हुई। इस दौरान उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पूरा परिसर कुमाउँनी देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों से गूंज उठा।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जापानी-जर्मन भाषा व बर्ड वॉचिंग प्रशिक्षण पर जोर, डीएम ने दिए निर्देश

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों और देश की रक्षा में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनसे उपस्थित जनसमूह में गर्व और देशप्रेम की भावना और प्रबल हो गई।

समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और कार्यक्रम को यादगार बनाने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सामान्य प्रबन्धक पी एस नागपाल, प्रशासन/विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी वित्त उमेश पठालनी, प्रभारी कारखाना धर्मेंद्र राणा, प्रभारी लैब रमेश आर्या, अभियंता राजेंद्र दुम्का, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, मोहन चंद्र जोशी, रमेश मेहता, कमलेश कुमार, प्रबंधक कमेटी सदस्य गोविंद मेहता, दीपा रैकवाल, दीपा देवी, गीता ओझा, लाल सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Featured Khabar Uttarakhand Lalkuan News Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान

Mohan Chandra Joshi September 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश और मौसम का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान

  • लालकुआं ब्लैकमेलिंग और विवाहिता मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

  • भारी बारिश के बीच बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर लालकुआं में निकली महारैली बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम

  • मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच करते हुए Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच

  • बनबसा में कैबिनेट बैठक की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (288)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,607)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,523)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,300)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, IMD का ताजा पूर्वानुमान Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार Lalkuan Crime: ब्लैकमेलिंग का खेल और विवाहिता की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम बिंदुखत्ता राजस्व गांव: बारिश के बीच महारैली में उमड़ा जनसैलाब, 5 अक्टूबर तक अल्टीमेटम Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Nainital News: मालवा ताल में स्वास्थ्य विभाग ने संभाला मोर्चा, 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Champawat News: बनबसा में 4 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक प्रस्तावित, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की