धर्म प्रवाह: संत शिरोमणि रामकृष्ण शरण महाराज और सत्य साधक गुरु जी पहुंचे अयोध्या धाम
हनुमान गढ़ी में भगवान बजरंग बली के किए दर्शन ,लोक कल्याण की कामना–
अयोध्या। जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी और संत शिरोमणि श्री रामकृष्ण शरण महाराज ने भक्तजनों के साथ तीन त्रिलोकी नाथ भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम अंतर्गत हनुमानगढ़ी में भगवान बजरंगबली के दर्शन किए, इस दौरान उन्होंने भगवान बजरंगबली की पूजा अर्चना कर सभी भक्तजनों के सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर श्री रामकृष्ण शरण महाराज ने कहा कि सन्मार्ग में चलते हुए सच्चे मन से की गई भगवान की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। गुरुजी ने कहा जगजननी मां पीतांबरा के स्मरण मात्र से बड़े से बड़ा संकट पल भर में टल जाता है। उन्होंने सभी भक्त जनों का आह्वान करते हुए कहा कि सन्मार्ग में चलते हुए लोक कल्याण के कार्य में अग्रसर रहें, हर समय अपने इष्ट देव जग जननी मां पीतांबरा का स्मरण करते रहें , कोई भी बाधा आपके पथ को नहीं रोक सकती है।

इस दौरान गुरु जी ने कहा कि जग जननी मां पीतांबरा की अनुमति से देश के विभिन्न शक्तिपीठों में लोकमंगल की कामना को लेकर साधना का कार्यक्रम निरतंर चल रहा है
लोककल्याण को लेकर मां बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर सभी भक्तजनों ने
श्री रामकृष्ण शरण महाराज और सत्य साधक गुरु जी
का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत भी किया। तथा समूचा क्षेत्र जय श्री राम- जय बजरंगबली ,जय मां पीतांबरी के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand News: CM धामी ने 68 मेधावी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, 16 सितंबर को भारत दर्शन पर रवाना
Haldwani News: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी को अंतिम विदाई, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
Char Dham Yatra: गंगोत्री धाम में पहली बार 7.84 लाख श्रद्धालु, चारधाम यात्रा में 50 लाख का आंकड़ा पार
Uttarakhand News: अयोध्या में 67.83 करोड़ का अतिथि गृह, रुद्रपुर में बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली; मानसून अपडेट देखें