नैनीताल- श्री आनंद आश्रम के शिष्टमंडल ने डीएम से की भेंट , किया यह अनुरोध
- वृद्धाश्रम के लिए भूमि उपलब्ध करवाने का किया अनुरोध
नैनीताल। श्री आनंद आश्रम वृद्धआश्रम के शिष्टमंडल ने संस्था अध्यक्ष कनक चंद के नेतृत्व में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को वृद्धाश्रम के लिए जमीन समेत तमाम समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष कनक चंद ने बताया कि डीएम ने संस्था के सामाजिक कार्यो को सराहा और गरीब लाचार बेसहारा बुजुर्गो की वृद्धसेवा करने के लिए प्रशंसा करते हुए उत्साह वर्धन किया।

उन्होंने बताया डीएम ने संस्था की कार्यालय टीम को भरोसा दिया है कि जल्दी से जल्दी वह संस्था श्री आनंद आश्रम को 200 जरूरतमंद बुजुर्गों हेतु वृद्धाश्रम निर्माण के लिए सरकारी भूमि प्रदान कर देंगे। साथ ही कहा कि 4 वर्षों से कनक चंद द्वारा संस्था की टीम के साथ भूमि हेतु किये गए निरन्तर प्रयासों का फल अवश्य दिया जाएगा।
संस्था टीम ने जिलाधिकारी को वृद्धाश्रम में आने और बुजुर्गों से मुलाकात करने हेतु विनम्र निवेदन किया। जिस पर जिलाधिकारी ने निमंत्रण स्वीकार किया। संस्था अध्यक्ष ने जिलाधिकारी का धन्यवाद करते हुए बताया कि उन्हें आज बहुत खुशी महसूस हुई कि जल्द ही वृद्धसेवा हेतु संस्था के पास अपनी भूमि होगी।
शिष्टमंडल में कनक चंद, योगिता बनोला , भावना बिष्ट, ममता देवाल, आदित्य चंद आदि शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें