Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- परिवहन मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक , दिए यह बड़े 12 निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- परिवहन मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक , दिए यह बड़े 12 निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 7, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास की अध्यक्षता में मंगलवार को परिवहन आयुक्त कार्यालय, देहरादून में विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परिवहन मंत्री द्वारा राजस्व, सड़क सुरक्षा, डिजीटाईजेशन, निर्माण कार्यों एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निम्नवत् निर्देश दिये गये।

1 वर्तमान में विभाग द्वारा वाहन स्वामियों से भिन्न-भिन्न नामों से (ग्रीन उपकर, प्रवेश उपकर आदि) करो की वसूली की जा रही है। इससे वाहन स्वामियों में भ्रम की स्थिति बनी रहती है। अतः विभाग द्वारा कर ढांचे को तर्कसंगत बनाते हुए उसका सरलीकरण किया जाये।

2 परिवहन मंत्री द्वारा अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि विभाग का उद्देश्य केवल करों की वसूली ही नहीं होना चाहिए अपितु ऐसे प्रयास करने चाहिए कि जनता को परिवहन विभाग की पारदर्शी और त्वरित सेवा सुगमता से प्राप्त हो सके।

3 मार्ग पर भ्रमण के दौरान देखा गया है कि विभाग द्वारा यात्रा मार्गों पर जो चेकपोस्टें स्थापित की गयी है, यहां नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने के कारण वाहनों के प्रपत्रों की ऑनलाईन जांच नहीं हो पा रही है, जिससे वाहन स्थानियों को अनावश्यक विलम्ब हो रहा है और चेकपोस्ट पर लाईन भी लग रही है। मा० मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये कि चैकपोस्टों को ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाये जहां कनेक्टिविटी उपलब्ध हो और वाहन स्वामियों को कम से कम परेशानी हो।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी बोले— बिना रुके, बिना थके हर वादा पूरा कर रहे हैं

4 उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विभाग द्वारा अधिकतर कार्य ऑनलाईन कर दिये गये हैं परन्तु कार्यों का ऑटोमेशन करते समय यह भी ध्यान में रखा जाना चाहिए कि उक्त व्यवस्था का लाभ अपेक्षाकृत कम पढ़े-लिखे चालक-परिचालक को मिले और उसे अनाधिकृत व्यक्तियों के पास न जाना पड़े।

5 बकाया राजस्व के मामलों की समीक्षा करते हुए मंत्री जी द्वारा निर्देश दिये गये कि विभाग द्वारा लम्बे समय तक वाहन स्वामियों को मांग पत्र/वसूली पत्र निर्गत नहीं किये जाते हैं, जिसके कारण वाहन स्वामी के प्रति देय धनराशि बढ़ती रहती है और जब विभाग द्वारा वाहन स्वामियों को बकाया जमा करने का नोटिस दिया जाता है, तब वाहन स्वामी बकाया जमा करने में सक्षम नहीं हो पाता है। अतः मंत्री जी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे वाहन के बकाया में आने के एक वर्ष के अन्तर्गत नोटिस जारी करते हुए वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि लम्बी अवधि से बकाया के मामलों के निस्तारण के सम्बन्ध में एक कार्ययोजना विकसित की जाये।

6 राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के मामलों की बढ़ती संख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए, मा० मंत्री जी द्वारा कहा गया कि कोई भी दुर्घटना घटित होना अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें प्रभावित परिवार के साथ-साथ प्रदेश को भी क्षति पहुंचती है। मंत्री जी द्वारा भविष्य में पर्वतीय क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु विशिष्ट कार्ययोजना बनाये जाने पर बल दिया। मा० मंत्री जी द्वारा सभी ब्लैक स्पॉट/ संवेदनशील स्थलों पर कैश बैरियर लगाये जाने, ओवरस्पीड/नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कठोर प्रवर्तन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही निर्देश दिये गये कि समय-समय पर मोबाईल टीम द्वारा चालक की दशा की भी जाँच की जाए कि कहीं चालक अस्वस्थ अथवा थका हुआ तो नहीं है। मा० मंत्री जी द्वारा चालकों को समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

7 कैबिनेट मंत्री द्वारा इस बात पर भी बल दिया गया कि किसी भी प्रकार की घटना होने पर सबसे पहले स्थानीय व्यक्ति ही मदद के लिए पहुंचता है, पुलिस, परिवहन अथवा अन्य विभाग के अधिकारी बाद में पहुंचते हैं। अतः विभाग द्वारा फर्स्ट रेस्पोन्डर प्रशिक्षण प्रदान करना चाहिए, ताकि घायलों को तत्काल फर्स्ट एड उपलब्ध कराते हुए, उनकी जान बचायी जा सके।

8 कोविड-19 से प्रभावित चालको/परिचालको/क्लीनर्स को मुख्यमंत्री जी द्वारा की गयी घोषणा के अनुरूप धनराशि की सभी किश्त प्राथमिकता के आधार पर सम्बन्धित लाभार्थियों के खाते में स्थानान्तरित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar: गंगा में डूब रहे तीन कांवड़ यात्रियों को बचाया, SDRF की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

9 मंत्री जी द्वारा निगम की आय बढ़ाने और यात्रियों को निगम की बेहतर सेवायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।

10- यह भी निर्देश दिये गये कि निगम स्तर पर वाहन चालकों एवं परिचालकों के लिए विश्राम स्थल की उचित व्यवस्था की जाये।

11- मंत्री जी द्वारा उत्तराखण्ड परिवहन निगम की सम्पत्तियों/भूमि आदि को अतिक्रमण से बचाने हेतु समस्त उपाय करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये।

12- परिवहन मंत्री द्वारा निगम के कर्मचारियों को समय से वेतन का भुगतान कर निगम की आय बढ़ाने हेतु बस अड्डो पर व्यवसायिक गतिविधियाँ विकसित करने पर भी विचार कर लिया जाए।

बैठक में अरविन्द सिंह ह्याँकी, सचिव, परिवहन, रणवीर सिंह चौहान, परिवहन आयुक्त रोहित मीणा, प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम,
सनत कुमार सिंह, संयुक्त परिवहन आयुक्त, सुधांशु गर्ग, उप परिवहन आयुक्त, डॉ० अनिता चमोला, सहायक परिवहन आयुक्त, उत्तराखण्ड दीपक जैन, महाप्रबन्धक, उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अतिरिक्त परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के मुख्यालय स्तर के अधिकारी उपस्थित थे। परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम के जनपदीय अधिकारियों द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया गया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर दिए यह बड़े 12 निर्देश देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- परिवहन मंत्री ने ली विभागीय अधिकारियों की बैठक मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज-येलो अलर्ट के बीच बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज-येलो अलर्ट के बीच बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील

  • हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

  • राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

  • देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,010)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (10,998)
  • नैनीताल (6,427)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (973)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,123)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश की चेतावनी, दो जिलों में स्कूल बंद; अगले 24 घंटे संवेदनशील Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा