Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- 63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सैन्य धाम , किया गया भूमि पूजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- 63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सैन्य धाम , किया गया भूमि पूजन

Mohan Chandra Joshi December 15, 2021
ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुनियाल गांव, देहरादून में किया भूमि पूजन

शहीद सम्मान यात्रा का विधिवत समापन भी किया गया

देहरादून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गुनियाल गांव, देहरादून में लगभग 63 करोड़ रूपए की लागत से बने रहे भव्य सैन्य धाम का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर शहीद सम्मान यात्रा का विधिवत समापन भी किया गया।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैन्यधाम हेतु प्रदेश के प्रत्येक शहीद परिवार के आंगन से लाई गई पवित्र मिट्टी को कलश में डाला गया। साथ ही वीर शहीदों के परिजनों से मुलाकात कर तथा उन्हें शौर्य सम्मान पत्र प्रदान देकर सम्मानित भी किया गया।

प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप बनेगा सैन्य धाम

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक परम्परा है कि जो देश के लिए अपनी जिंदगी न्यौछावर करते हैं, उनको देवतुल्य माना जाता है। उत्तराखण्ड, देवभूमि, तपोभूमि, वीरता और पराक्रम की भूमि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड में पांचवा धाम सैन्यधाम बन रहा है। सैन्यधाम में शहीद सैनिकों की आंगन की पवित्र मिट्टी लाई गई है। उत्तराखंड सरकार से जो अपेक्षा थी, उसके अनुरूप सैन्य धाम बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इस राज्य को अलग राज्य का दर्जा दिया था।

देश की आन-बान-शान की रक्षा करते हैं वीर सैनिक

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे शहीद, देश की आन बान शान की रक्षा हेतु कभी पीछे नहीं हटे । उन्होंने कहा ऐसे लोग जिन्होंने राष्ट्रीय की एकता अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, उनके आंगन की मिट्टी यहां आना गर्व के पल हैं। जो इस सैन्य धाम में आएगा, वह शहीदों की शौर्य गाथा उनकी प्रेरणा लेकर जाएगा। उन्होंने उत्तराखण्ड को वीरों की भूमि बताते हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया । जनरल बिपिन रावत का इस तरह जाना, भारत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

सैनिकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध

केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केदार पुरी के भव्य पुनर्निर्माण का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को फिर से उसकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए केन्द्र सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये गये। रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे पूर्व सैनिकों की जो वन रैंक वन पेंशन की समस्या थी उसका समाधान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। सैनिकों एवं उनके परिवारों की समस्याओं के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किये गये हैं। बैटल कैजुवल्टी को 02 लाख से बढ़ाकर 08 लाख रूपये किया गया है। पूर्व सैनिकों की भी हर समस्या का समाधान करने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये हैं। सैनिकों के सम्मान के लिए जो भी करना होगा, सरकार हमेशा उसके लिए तत्पर है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड में सड़क, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी का तेजी से विस्तार हुआ है। धारचूला- लिपुलेख-मानसरोवर जाने का रास्ता बन गया है। सांस्कृतिक दृष्टि से यह रास्ता बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा भारत और नेपाल के बीच रोटी और बेटी का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुसार भारत रक्षा से जुड़े क्षेत्रों में आत्मनिर्भर बनता जा रहा है। आज हमारी सेना हर मोर्चे पर पूरी क्षमता के साथ खड़ी है। भारत विश्व के रूप में मजबूत और ताकतवर भारत के रूप में उभर रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी धाकड़ बल्लेबाज के साथ तेज तर्रार गेंदबाज भी

केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न केवल धाकड़ बल्लेबाज हैं बल्कि तेज तर्रार गेंदबाज भी हैं। विकास के क्षेत्र में ऑलराउंडर हैं। बड़े पैमाने पर विकास के कार्य हुए हैं। उनके नेतृत्व में 2024 में उत्तराखण्ड हरे क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यहां स्कूल बंद; प्रशासन अलर्ट पर

ग्रुप केप्टन वरूण सिंह के निधन पर दो मिनिट का मौन रखा गया

ग्रुप केप्टन वरूण सिंह के निधन की जानकारी मिलने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में ग्रुप केप्टन वरूण सिंह के सम्मान में दो मिनिट का मौन भी रखा गया।

शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्य धाम के लिए लाई गई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बिपिन रावत जी का स्मरण करते हुए कहा कि वे अपनी अंतिम सांस तक देश के लिये समर्पित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बिपिन रावत जी के साथ अपने पिताजी की रेजीमेंट महार रेजीमेंट जाने का कार्यक्रम था। जनरल रावत के उत्तराखण्ड को लेकर कुछ सपने थे, जिन्हें राज्य सरकार पूरा करने के लिये तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के नेतृत्व में देश की सेना का मान बढा है।  दुश्मनों को जवाब देने के लिये वीर सैनिकों को पूरी छूट दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मनोयोग से सैन्य धाम का निर्माण कर रही है। 1734 शहीदों के घरों से पवित्र मिट्टी लाई गई है। भव्य सैन्य धाम युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा। सैन्य भूमि उत्तराखण्ड ने एक से एक वीर सैनिक देश को दिये हैं जो कि देश की आन बान शान के लिये जीवन समर्पित कर रहे हैं। वीर सैनिकों का सम्मान हमारे लिये सबसे बढकर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक पुत्र होने के कारण वे सैनिक परिवारों के दुख दर्द को भली भांति जानते हैं। हमारी सरकार सैनिकों को हर पल स्मरण में रखेगी। अंतिम छोर पर खङे व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ईपीएफओ सेवाओं के विस्तार की राह आसान, सीएम धामी के प्रस्ताव पर केंद्र का सकारात्मक संकेत

रक्षा उपकरणों में आत्मनिर्भर बन रहा भारत

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भावना के अनुरूप उत्तराखण्ड में भव्य सैन्य धाम बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत  रक्षा उपकरणों के निर्माण में आत्मनिर्भर बना है। पहले भारत रक्षा उपकरणों का आयात करता था, आज भारत से रक्षा उपकरणों का निर्यात भी किया जाने लगा है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सेना में हर पांचवा सैनिक उत्तराखण्ड से होता है। 63 करोङ  रूपए की लागत से भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक एक माह तक शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। प्रदेश में 1734 शहीदों के घरों से पवित्र मिट्टी एकत्र की गई। इस पवित्र मिट्टी का उपयोग सैन्य धाम में किया जाएगा। हम किसी शहीद को वापिस नहीं ला सकते, परंतु शहीदों का सम्मान और उनके परिवार की देखभाल करना हमारा परम दायित्व है। राज्य सरकार इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभा रही है। राज्य सरकार शहीद सैनिकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी में समायोजित कर रही है। सैन्य सम्मान राशि में कई गुना वृद्धि की है। प्रधानमंत्री जी ने सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की बङी मांग को पूरा किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा   मदन कौशिक, सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विनोद चमोली, सहदेव पुण्डीर, प्रदीप बत्रा, खजानदास, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, मेयर सुनील उनियाल गामा उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर किया गया भूमि पूजन देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- 63 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य सैन्य धाम मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र मामले में अल्मोड़ा में तीन शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा

Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
चमोली के नंदप्रयाग में बाइक दुर्घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Chamoli Road Accident: नंदप्रयाग में बाइक फिसली, श्रद्धालु की मौत; एक घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Road Accident: नंदप्रयाग में बाइक फिसली, श्रद्धालु की मौत; एक घायल

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-school-closed-06-august-2026.webp Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में स्कूल बंद; सरकार हाई अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में स्कूल बंद; सरकार हाई अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
उत्तराखंड वन विभाग में 19 अधिकारियों के तबादले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित

Mohan Chandra Joshi August 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट। Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी

  • फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र मामले में अल्मोड़ा में तीन शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की कार्रवाई का प्रतीकात्मक चित्र। Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • शिक्षा

    Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित

  • चमोली के नंदप्रयाग में बाइक दुर्घटना का प्रतीकात्मक दृश्य। Chamoli Road Accident: नंदप्रयाग में बाइक फिसली, श्रद्धालु की मौत; एक घायल
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Road Accident: नंदप्रयाग में बाइक फिसली, श्रद्धालु की मौत; एक घायल

  • uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-school-closed-06-august-2026.webp Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में स्कूल बंद; सरकार हाई अलर्ट पर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में स्कूल बंद; सरकार हाई अलर्ट पर

  • उत्तराखंड वन विभाग में 19 अधिकारियों के तबादले की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,023)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (685)
  • देहरादून (11,007)
  • नैनीताल (6,428)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (974)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,127)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Alert: अगले 3 घंटे बेहद भारी, पांच जिलों के लिए तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट जारी Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित Uttarakhand: फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र से हासिल की सरकारी नौकरी, अल्मोड़ा में तीन शिक्षक निलंबित Chamoli Road Accident: नंदप्रयाग में बाइक फिसली, श्रद्धालु की मौत; एक घायल Chamoli Road Accident: नंदप्रयाग में बाइक फिसली, श्रद्धालु की मौत; एक घायल Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में स्कूल बंद; सरकार हाई अलर्ट पर Uttarakhand Weather Update: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, 4 जिलों में स्कूल बंद; सरकार हाई अलर्ट पर Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले Uttarakhand IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 19 अधिकारियों के तबादले