Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- मुख्यमंत्री ने की सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा, पढ़िए दिए यह बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- मुख्यमंत्री ने की सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा, पढ़िए दिए यह बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 30, 2021
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने की सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा।
सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग के एकीकरण के दिये निर्देश।

इस सम्बन्ध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट में रखने के भी दिये हैं निर्देश।

प्रस्तावित जमरानी एवं सौंग बांध के निर्माण के प्रयासों में भी लायी जाए तेजी।

ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज के लिये छोटे-छोटे बांध एवं चेकडैम के निर्माण की बनायी जाए कार्य योजना।

सिंचाई एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों में बदलते समय के अनुरूप आधुनिक तकनीक का किया जाए उपयोग।

बैराज एवं नहरों में जमा सिल्ट सफाई की की जाए व्यवस्था।
प्रदेश में ग्राउंड वाटर रिसोर्स की की जाए स्टडी।
विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के निर्माण की प्रगति की मॉनिटरिंग के लिए तैयार किया जाए पोर्टल।

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा की, उन्होंने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग के एकीकरण की कार्य योजना तैयार कर इस सम्बन्ध में शीघ्र प्रस्ताव कैबिनेट में रखने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित जमरानी एवं सौंग बांध के निर्माण के प्रयासों में तेजी लाये जाने, ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज के लिये छोटे-छोटे बांध एवं चेकडैम के निर्माण की कार्य योजना बनाये जाने, सिंचाई एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों में बदलते समय के अनुरूप आधुनिक तकनीक का उपयोग किये जाने तथा बैराज एवं नहरों में जमा सिल्ट सफाई की व्यवस्था करने के साथ ही प्रदेश में ग्राउंड वाटर रिसोर्स की स्टडी किये जाने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री ने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के निर्माण की प्रगति की मॉनिटरिंग के लिए पोर्टल तैयार करने के भी निर्देश दिये। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने योजनाओं की जीओ टैगिंग की भी व्यवस्था बनाने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं बाढ़ सुरक्षा आदि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये वन भूमि हस्तान्तरण प्रक्रिया का भी सरलीकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन संसाधनों का प्रदेश हित में कैसे बेहतर उपयोग हो सके इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। राज्य में संचालित सिंचाई योजनाओं के स्वामित्व आदि के सम्बन्ध में भी प्रभावी प्रयास किये जाने की मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी तथा इस सम्बन्ध में आपसी समन्वय पर भी ध्यान देने को कहा।
मुख्यमंत्री ने सिंचाई निर्माण निगम के माध्यम से निर्माण कार्यों में तेजी लाये जाने, विभाग में उपलब्ध मानव संसाधनों का शत प्रतिशत उपयोग करने, सिंचाई एवं लघु सिंचाई की मैदानी एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लिये अलग अलग नीति के अनुरूप योजनाओं को क्रियान्वयन के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में ड्रिप इरिगेशन की योजना संचालित करने की भी बात कही।
सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष श्री मुकेश मोहन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सिंचाई विभाग के कार्यकलापों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3051 नहरों, 1700 नलकूपों एवं 2608 लघु नहरों के द्वारा गत वर्ष खरीफ फसल में 1.638 हेक्टेयर तथा रबी फसल में 1.593 लाख हेक्टेयर सींच दर्ज की गई है। राज्य में कुल 1282 बाढ़ सुरक्षा योजनायें संचालित हैं। प्रदेश में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में चरणबद्ध ढंग से बाढ़ मैदान परिक्षेत्रण की योजना क्रियान्वित की गई है।
उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से 10 कि.मी. अप स्ट्रीम में 2584 करोड़ लागत की जमरानी बांध परियोजना का कार्य उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम के अंतर्गत गठित पी.आई.यू. के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। इस बहुउद्देशीय परियोजना के निर्माण के अंतर्गत 150.60 मी. ऊंचा रोलर कम्पेक्ड कंक्रीट ग्रेविटी बांध निर्मित किया जायेगा। जिसमें 14 मे.वा. विद्युत का उत्पादन होगा तथा उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में 150027 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। जबकि सौंग बांध मालदेवता से लगभग 10 कि.मी. दूर सौंग नदी पर प्रस्तावित है। इस पर 130.60 मी. ऊंचा बांध व 12.40 कि.मी. लम्बी पाइप लाइन का निर्माण होगा जिसकी लागत 1580.25 करोड़ है। इससे देहरादून की 2053 तक की आबादी को पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।
लघु सिंचाई के विभागाध्यक्ष श्री वी.के.तिवारी ने विभाग की कार्य योजना की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा राज्य के पर्वतीय व मैदानी इलाकों में सोलर पंप सेटों, सिंचाई हेतु सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, स्प्रिंकल/ड्रिप की स्थापना, भूजल सुधार हेतु रिचार्ज शाफ्ट का निर्माण, आर्टिजन कूपों के निर्माण के साथ ही प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (KUSUM) के अंतर्गत डीजल चालित पंप सेटों को सोलर पंप सेटों में परिवर्तित करने की योजना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव अमित नेगी, हरिचन्द सेमवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देहरादून- मुख्यमंत्री ने की सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग की समीक्षा पढ़िए दिए यह बड़े निर्देश

Related Stories

उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच देहरादून में बादलों की आवाजाही और पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
चोरगलिया में पुलिस द्वारा सीज की गई बिना नंबर प्लेट वाली बाइकें हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी: चोरगलिया में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा असर, पहचान छुपाकर दौड़ रहीं 35 बाइकें सीज

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
नैनीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावित इलाके का निरीक्षण करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल के कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए कुमाऊं आयुक्त, बोल्डर हटाने को विशेषज्ञ एजेंसी तलब

Mohan Chandra Joshi May 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उधम सिंह नगर के नानकमत्ता में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो लोगों की मौत की प्रतीकात्मक तस्वीर उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

  • अपर्णा यादव और प्रतीक यादव की फाइल फोटो (ITG लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर
    • उत्तरप्रदेश
    • राजनीति

    लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर

  • कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

  • उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच देहरादून में बादलों की आवाजाही और पहाड़ी जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • प्रतीकात्मक फोटो: उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली और खराब मौसम का दृश्य उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
    • उत्तराखंड
    • पिथौरागढ़
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (110)
  • उत्तराखंड (24,045)
  • उधमसिंह नगर (1,262)
  • क्राइम (3,345)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (584)
  • देहरादून (10,512)
  • नैनीताल (6,213)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (973)
  • यात्रा (380)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,101)
  • रुद्रप्रयाग (684)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,332)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर देहरादून में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कई विभागों के प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत उत्तराखंड मौसम अपडेट: सात जिलों में तात्कालिक ऑरेंज-येलो अलर्ट, आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत