Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून:साहसिक पाठ्क्रम संचालन के लिए यूटीडीबी और निम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून:साहसिक पाठ्क्रम संचालन के लिए यूटीडीबी और निम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

Mohan Chandra Joshi July 22, 2021
ख़बर शेयर करें -

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के अनुभवी प्रशिक्षक ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर के चिन्हित गांव के पर्वतारोहण तथा ट्रैकिंग गाईड की ट्रेनिंग देगें

देहरादून। उत्तराखंड में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए देश-दुनिया को दर्जनों नामचीन पर्वतारोही देने वाले उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) युवाओं को कम और अधिक ऊंचाई पर ट्रेकिंग और पहाड़ पर चढ़ने और राहत और बचाव की बारीकियां सिखाएगी। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) और निम के बीच गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर यूटीडीबी के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) कर्नल अश्विन पुंडीर और निम के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट सेना मेडल की उपस्थिति में किए गए।

एमओयू के तहत निम के अनुभवी प्रशिक्षक यूटीडीबी के साहसिक खेल विंग के साथ मिलकर उत्तराखंड के युवाओं को गाइड की टेªनिंग, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, साहसिक गतिविधियों के अंतर्गत चिकित्सा पहलू सहित अन्य संबद्ध विषयों के क्षेत्र में सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण का पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद युवाओं को निम और यूटीडीबी द्वारा संयुक्त रूप से पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निम और यूटीडीबी की ओर से परामर्श सेवा और तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी, जो साहसिक, पर्वतारोहण और अनुसंधान गतिविधियों और आयोजनों के संचालन में विशेषज्ञता को बढ़ाने में मदद करेगा। साथ ही दोनों संगठनों की संयुक्त कमेटी प्रशिक्षण, अनुसंधान और अन्य आयोजनों में आगे के विकास और सुधार के लिए अपनी सिफारिशों की निगरानी करने के साथ अपने सुझाव देगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज जारी, पांच जिलों में झमाझम बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर को अधिसूचित गावों के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले मिलेगा मौका

उत्तराखंड में पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ट्रैकिंग ट्रक्शन सेंटर होम स्टे योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत छह जिलों में 13 ट्रैकिंग सेंटर से 73 गावं अधिसूचित किए गए हैं। ऐसे में एमओयू के तहत प्रशिक्षण लेने के लिए ट्रेकिग ट्रैक्शन सेंटर के इच्छुक उम्मीदवारों को पहले आओ पहले पाओ के तहत मौका दिया जाएगा। इन उम्मीदवारों का चयन उत्तराखंड के सभी जिलों के साहसिक खेल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के बीच होगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर उम्मीदवारों को संबंधित जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा विभिन्न ट्रेकिंग ट्रैक्शन सेंटर/ट्रैकिंग मार्गों पर ट्रेकिंग गाइड के रूप में काम करने के लिए एक पहचान पत्र जारी किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान होने वाले व्यय का 90 प्रतिशत अनुदान विभाग द्वारा दिया जायेगा वहीं 10 प्रतिशत अनुदान उम्मीदवारों को देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Kedarnath Yatra 2026: 22 दिन में 5.23 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, बेहतर व्यवस्थाओं से खुश दिखे यात्री

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा, ‘‘यूटीडीबी व निम के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर एक अच्छी पहल है। निश्चित रूप से राज्य के युवा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) से प्रशिक्षण पाकर साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। स्थानीय युवा गाइड की ट्रेनिंग लेकर देश विदेश से आने वाले पर्यटकों को राज्य की संस्कृति से रूबरू करा पायेंगे, जिससे पर्यटन की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

पर्यटन सचिव श्री दिलीप जावलकर ने कहा, ‘‘साहसिक पर्यटन उत्तराखंड के पर्यटन उद्योग में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रखता है। उपरोक्त एमओयू पर हस्ताक्षर होना राज्य के साहसिक पर्यटन क्षेत्र में एक नवीनतम कदम है, जो राज्य में साहसिक पर्यटन को नई ऊचाईयां देगा। इस पहल के जरिए उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को एक नई पहचान मिलेगी।’’

कर्नल अश्विन पुंडीर, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक पर्यटन) ने कहा, ‘‘उत्तराखंड में साहसिक खेलों की अपार संभावना हैं। प्रदेश भर के युवाओं को इससे जोड़कर उन्हें साहसिक खेलों में भविष्य बनाने में मदद की जाएगी। एमओयू के तहत निम के अनुभवी प्रशिक्षक प्रदेश भर के युवाओं को गाइड की टेªनिंग, पर्वतारोहण, ट्रेकिंग, साहसिक गतिविधियों के अंतर्गत चिकित्सा पहलू सहित अन्य संबद्ध विषयों के क्षेत्र में सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे।’’

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

निम के प्रिंसिपल कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि, ‘‘निम में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है। यूटीडीबी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर के साथ युवाओं को तैयार किया जायेगा जिससे पर्यटन के नये आयाम खुलेंगे। देश विदेश से आने वाले सैलानियों व साहसिक खेलों में रूचि लेने वाले पर्यटकों को विशेषज्ञ गाइड मिलेंगे।

रनबीर सिंह नेगी, थल क्रीड़ा विशेषज्ञ ने कहा, ‘‘उत्तराखंड में साहसिक खेलों के प्रति बढ़ती युवाओं की रूचि और रोजगार के नए अवसरों को ऊंचाई तक पहुंचने के लिए पंख लगेंगे। इसका सीधा सकारात्मक लाभ प्रदेश के रोजगार और यहां की आर्थिकी को मिलेगा।’’

एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान पर्यटन निदेशक वित्त जगत सिंह चौहान, पर्यटन निदेशक अवस्थापना ले.क. दीपक खण्डूडी, अपर निदेशक पूनम चंद, अपर निदेशक विवेक सिहं चौहान, उपनिदेशक योगेन्द्र कुमार गंगवार, वरिष्ठ शोध अधिकारी एसएस सामंत, रमेश सेमवाल मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड उत्तराखंड से खबर देहरादून:साहसिक पाठ्क्रम संचालन के लिए यूटीडीबी और निम के बीच एएमयू हस्ताक्षर

Related Stories

उत्तराखंड तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान: देहरादून-हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
रुद्रप्रयाग SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में खाई में फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
हल्द्वानी में काठगोदाम पुलिस और एसओजी की कार्रवाई में चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
नैनीताल में विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्रों से संवाद करते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय। Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
केदारनाथ धाम में दर्शन करते श्रद्धालु Kedarnath Yatra 2026: 22 दिन में 5.23 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, बेहतर व्यवस्थाओं से खुश दिखे यात्री
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra 2026: 22 दिन में 5.23 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, बेहतर व्यवस्थाओं से खुश दिखे यात्री

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
देहरादून में हाइब्रिड धान की खेती करते किसान देहरादून: हाइब्रिड धान बीजों से बदली किसानों की तस्वीर, 39% तक बढ़ी आय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: हाइब्रिड धान बीजों से बदली किसानों की तस्वीर, 39% तक बढ़ी आय

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान: देहरादून-हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

  • रुद्रप्रयाग SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में खाई में फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया

  • हल्द्वानी में काठगोदाम पुलिस और एसओजी की कार्रवाई में चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • नैनीताल में विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्रों से संवाद करते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय। Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल

  • केदारनाथ धाम में दर्शन करते श्रद्धालु Kedarnath Yatra 2026: 22 दिन में 5.23 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, बेहतर व्यवस्थाओं से खुश दिखे यात्री
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra 2026: 22 दिन में 5.23 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, बेहतर व्यवस्थाओं से खुश दिखे यात्री

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (110)
  • उत्तराखंड (24,053)
  • उधमसिंह नगर (1,262)
  • क्राइम (3,346)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (585)
  • देहरादून (10,515)
  • नैनीताल (6,215)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (974)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,102)
  • रुद्रप्रयाग (687)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (595)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,332)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल Kedarnath Yatra 2026: 22 दिन में 5.23 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, बेहतर व्यवस्थाओं से खुश दिखे यात्री Kedarnath Yatra 2026: 22 दिन में 5.23 लाख श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ, बेहतर व्यवस्थाओं से खुश दिखे यात्री