Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता कार्य 7 जून तक पूरे करने के निर्देश, डीएम ने विभागों को दी सख्त चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मानसून से पहले सभी प्राथमिकता कार्य 7 जून तक पूरे करने के निर्देश, डीएम ने विभागों को दी सख्त चेतावनी

मानसून से पहले तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने सड़कों की मरम्मत, जलभराव रोकने और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी कार्य 7 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
देहरादून में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क, विद्युत और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं।

देहरादून में मानसून तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

आपदा प्रबंधन को लेकर डीएम की अहम बैठक, टास्क फोर्स, कंट्रोल रूम और क्यूआरटी गठन के निर्देश; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून, 31 मई 2026: मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और जनजीवन को सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने रविवार को सड़क, विद्युत, पेयजल, सिंचाई, नगर निगम, पुलिस तथा अन्य रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समयबद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग ही आपदा की चुनौतियों का प्रभावी समाधान है। उन्होंने प्रत्येक विभाग को अपने स्तर पर टास्क फोर्स, कंट्रोल रूम और वार रूम स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में मैनपावर और मशीनरी तैनात कर सड़कों पर संचालित जनहित परियोजनाओं के प्राथमिकता वाले सभी कार्य हर हाल में 7 जून तक पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद संबंधित सड़कें तत्काल लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर उनकी मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि विभागों के बीच किसी भी प्रकार का संचार अभाव (कम्युनिकेशन गैप) कार्यों में बाधा का कारण नहीं बनना चाहिए। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मानसून से पूर्व नदी, नहरों एवं बरसाती नालों के चौनलाइजेशन का कार्य हर स्थिति में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि जल प्रवाह सुचारु बना रहे और संभावित नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई और लोक निर्माण विभाग को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने, सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा सड़क किनारे नालियों एवं स्कवरों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने जलभराव संभावित क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही नदी किनारे की बस्तियों तथा विकासनगर, ऋषिकेश समेत अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में वाटर पंप के साथ टास्क फोर्स तैनात करने को कहा।
यातायात व्यवस्था को लेकर उन्होंने ट्रैफिक पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने तथा प्रमुख चौराहों और क्रॉसिंग पर आवश्यकतानुसार ड्यूटी निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, गेल एवं अन्य एजेंसियों द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को लेवल-1 पर प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए वे स्वयं शिकायतकर्ताओं से फीडबैक प्राप्त करेंगे। इसके लिए जिला स्तर पर कॉल ऑपरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के.के. मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओम पाल सिंह, अधीक्षण अभियंता सिंचाई संजय रॉय, अधिशासी अभियंता राजेश कुमार, सीओ सिटी नितिन लोहानी सहित विभिन्न रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: आपदा प्रबंधन उत्तराखंड समाचार कंट्रोल रूम क्यूआरटी जलभराव रोकथाम जिलाधिकारी टास्क फोर्स देहरादून मानसून तैयारी विभागीय समीक्षा सड़क मरम्मत सरकारी निर्देश

Related Stories

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
: देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
देहरादून सचिवालय में विदेशी भाषा प्रशिक्षण और युवाओं के रोजगार अवसरों पर बैठक करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को विदेशी भाषाओं की ट्रेनिंग, हर जिले में खुलेंगे केंद्र

Mohan Chandra Joshi October 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में छात्रों को बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार के प्रति जागरूक करते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक

  • नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत चार आरोपियों को जिला बदर करने की कार्रवाई। Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई

  • उत्तराखंड में ओलावृष्टि से प्रभावित फसल और किसानों को राहत देने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णय का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित

  • नरेंद्र नगर में मोटरनाला और पुलिस थाने के समीप प्रस्तावित पार्किंग निर्माण परियोजना। Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

  • : देहरादून में 13 नवंबर को आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु। Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,769)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,547)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (751)
  • देहरादून (11,381)
  • नैनीताल (6,596)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,226)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,169)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Dehradun News: बेटियों के सम्मान और लिंगानुपात सुधार को लेकर DM ने छात्रों को किया जागरूक Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में 4 आरोपी जिला बदर, 98 पर हो चुकी कार्रवाई Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को अतिरिक्त राहत, बिजली बिल 3 माह स्थगित Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: नरेंद्र नगर में ₹1.38 करोड़ से बनेगी पार्किंग, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी Uttarakhand News: 13 नवंबर को प्रवासी उत्तराखंडियों का सम्मेलन, दून विश्वविद्यालय में जुटेंगे प्रवासी