Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रफ्तार पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास का डीएम ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रफ्तार पर जोर

ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना देहरादून की यातायात व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत ढांचा है। इसके पूरा होने से शहर में भारी वाहनों का दबाव कम होगा, ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी और दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर से जुड़ाव अधिक सुगम होगा। समयबद्ध और गुणवत्ता-आधारित निर्माण इस परियोजना की सफलता की कुंजी होगी।
Mohan Chandra Joshi August 6, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर की ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का निरीक्षण करते हुए।

देहरादून में निर्माणाधीन 12 किमी ग्रीनफील्ड बाईपास परियोजना का निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एनएचएआई अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए।

ख़बर शेयर करें -

716 करोड़ रुपये की परियोजना का लिया जायजा, एनएचएआई को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश; अप्रैल 2027 तक पूरा होने का लक्ष्य।

देहरादून, 06 अगस्त 2026: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ी 12 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड चार लेन बाईपास परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को परियोजना के निर्माण कार्य में अपेक्षित तेजी लाते उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन विभिन्न स्थलों का अवलोकन करते हुए कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण गुणवत्ता, मशीनरी एवं मानव संसाधनों की उपलब्धता तथा कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जनहित से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना है, जिसके पूर्ण होने से देहरादून शहर में यातायात का दबाव कम होगा तथा स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की अनावश्यक बाधा अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने एनएचएआई अधिकारियों को कार्यस्थलों पर पर्याप्त मशीनरी, संसाधन एवं श्रमिक उपलब्ध कराते हुए निर्माण कार्यों में अपेक्षित गति लाने तथा प्रत्येक चरण की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप किए जाएं। साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यातायात प्रबंधन, चेतावनी संकेतकों, बैरिकेडिंग एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना की नियमित समीक्षा की जाए तथा भूमि, तकनीकी अथवा अन्य प्रशासनिक स्तर पर यदि कोई समस्या उत्पन्न होती है तो उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के संचालित हो सके।
यह परियोजना झाझरा से प्रारंभ होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के नए पांवटा साहिब/बल्लूपुर खंड को जोड़ते हुए आशारोड़ी चेक पोस्ट के निकट दिल्ली-देहरादून आर्थिक कॉरिडोर से जुड़ रही है। लगभग 716 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के अप्रैल 2027 तक पूर्ण होने की संभावना है।
परियोजना के पूर्ण होने पर भारी एवं पारगमन (ट्रांजिट) यातायात को शहर के बाहर डायवर्ट किया जा सकेगा, जिससे देहरादून शहर में यातायात जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी। इसके साथ ही शहरी परिवहन व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी तथा नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार होगा।
निरीक्षण के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने जिलाधिकारी को परियोजना की वर्तमान प्रगति, शेष कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित की इस महत्वपूर्ण परियोजना को समयबद्ध, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करना सभी संबंधित विभागों की सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, तहसीलदार सदर सुरेन्द्र देव सहित एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Dehradun #DelhiDehradunCorridor #DMDehradun #Infrastructure #NHAI #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
  • उत्तराखंड
  • चमोली

बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई के निर्देश देते हुए Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
देहरादून की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की बैठक Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विरासत संरक्षण के साथ होगा सुनियोजित विकास, 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित

Mohan Chandra Joshi September 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

  • हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

  • बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

  • बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई के निर्देश देते हुए Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,539)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,269)
  • नैनीताल (6,543)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन