Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: उत्कृष्ट शोध हेतु “गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड” से 6 शोधार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: उत्कृष्ट शोध हेतु “गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड” से 6 शोधार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi April 21, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • पथ प्रदर्शक कार्यक्रम के अन्तर्गत 49 मेधावी छात्रों को प्रदान की गई छात्रवृत्ति।
  • सामाजिक कार्य एवं शैक्षणिक उन्नयन हेतु राज्यपाल ने प्रदेश की 23 सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं को प्रदान की आर्थिक सहायता।
  • वर्तमान समय ज्ञान-विज्ञान और अनुसंधान का है- राज्यपाल।

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 शोधार्थियों गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत 49 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गयी। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेशभर की 23 सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गयी।

गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड के अन्तर्गत उत्कृष्ट शोध करने वाले विभिन्न संस्थानों के 6 शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसके तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार डॉ0 अचलेश देवरे सहायक प्राध्यापक दून विश्वविद्यालय, द्वितीय पुरस्कार डॉ0 अनिल कुमार, सहायक प्राध्यापक यूपीईएस एवं तृतीय पुरस्कार डॉ0 सुरेन्द्र सिंह, सहायक प्राध्यापक दून विश्वविद्यालय को प्रदान किया गया। इसके अलावा मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान में प्रथम पुरस्कार डॉ0 श्वेता सूरी, जी.बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि.वि पंतनगर, द्वितीय पुरस्कार डॉ0 ऐश्वर्य प्रताप, दून वि.वि एवं तृतीय पुरस्कार डॉ0 राशि मिश्रा सहायक प्राध्यापक दून विवि को प्रदान किया गया।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) की विशेष पहल पर वर्ष 2022 में शुरू किए गए “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम के अन्तर्गत पथ प्रदर्शक-2023 में 49 मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से केन्द्र सरकार के राजकीय संस्थानों में अध्ययनरत 11 विद्यार्थियों, राज्य सरकार के संस्थानों में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत 31 विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं में पढ़ने वाले 07 अनाथ मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गई। पथ प्रदर्शक-2023 कार्यक्रम में कुल 49 मेधावी विद्यार्थियों को राज्यपाल द्वारा कुल 20 लाख 25 हजार रूपये की छात्रवृत्ति वितरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

इसी कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा प्रदेश भर के 23 सामाजिक संस्थाओं को सामाजिक कार्य एवं शैक्षणिक उन्नयन हेतु 16 लाख 32 हजार 197 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस दौरान राज्यपाल ने उत्तरकाशी जनपद में मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में अभिनव कार्य करने वाली सुश्री दीपिका कैंतुरा को 50 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सभी रिसर्च स्कॉलर्स एवं मेधावी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाला समय ज्ञान, विज्ञान एवं अनुसंधान का है। ज्ञान, विज्ञान के बल पर जीवन को सरल और सुगम बनाने के साथ ही विकास और उन्नति को हासिल किया जा सकता है। भारत आज अपने प्रतिभावान शोधार्थियों एवं वैज्ञानिकों के बूते विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है। भारत देश आज विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है, जिसमें हमारे शोध एवं अनुसंधान का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भारत अमृतकाल में प्रवेश कर चुका है और इस अमृतकाल में देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हमारे युवाओं के कंधों पर है। राज्यपाल ने कहा कि आज की हमारी उपलब्धियां हमारे युवाओं के असीमित उत्साह, ऊँचे हौसलों और दृढ़ संकल्प के बल पर ही हासिल हो रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि मेधावी छात्र अपने अंदर नेतृत्व की भावना पैदा करें एवं अपने प्रयासों से राष्ट्र व समाज के निर्माण में योगदान दें। राज्यपाल ने कार्यक्रम में मौजूद मेधावी छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें अध्ययन के दौरान कभी भी अन्य शैक्षणिक संसाधनों की आवश्यकता होगी तो उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

इस दौरान राज्यपाल ने प्रदेश के विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं को उनकी निःस्वार्थ भाव से की जा रही सेवा और जनहित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। राज्यपाल ने सभी सामाजिक संस्थाओं से अपेक्षा की है कि भविष्य में वे और व्यापक स्तर पर सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।कार्यक्रम में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने ‘गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड’, “पथ प्रदर्शक” छात्रवृत्ति एवं ‘सामाजिक संस्थाओं’ को दी जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान, जी बी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी वि.वि के कुलपति प्रो0 मनमोहन सिंह चौहान, दून वि.वि की कुलपति प्रो0 सुरेखा डंगवाल, पूर्व कुलपति श्री देव सुमन वि.वि प्रो0 पी.पी.ध्यानी, उप सचिव एन. के. पोखरियाल, अनुसचिव गजेन्द्र नौटियाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वित्त नियंत्रक डॉ0 तृप्ति श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: उत्कृष्ट शोध हेतु “गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड” से 6 शोधार्थियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना के निर्माताओं की मुलाकात। Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की शिष्टाचार भेंट Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मनोरंजन

Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों को संबोधित करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

  • केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण करते जिलाधिकारी विशाल मिश्रा। Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए। Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बीटल्स पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना के निर्माताओं की मुलाकात। Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की शिष्टाचार भेंट Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मनोरंजन

    Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (478)
  • अल्मोड़ा (643)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,817)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,550)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,406)
  • नैनीताल (6,606)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,230)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Rudraprayag News: केदारनाथ धाम में विकास कार्यों की डीएम ने परखी प्रगति Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड