देहरादून – शासन ने किए इन आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन
Dehradun News : शासन ने प्रदेश के चार आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है।2006 बैच के चार आइपीएस अधिकारियों को आइजी पद पर पदोन्नति दी गयी है। गृह विभाग ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
पदोन्नति पाने वालों में डीआइजी अरुण मोहन जोशी,अनंत एस ताकवाले, राजीव स्वरूप और स्वीटी अग्रवाल शामिल हैं।
ये चारों IPS जनवरी 2024 से आइजी बन जाएंगे। स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफ़ार्मा पदोनत्ति दी गई है। वहीं 2010 बैच के आइपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी से डीआइजी पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही 2011 बैच के आइपीएस मुकेश कुमार तथा धीरेंद्र गुंज्याल को भी एक जनवरी से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
डीआईजी अनंत ताकवाले को आईजी पद पर प्रमोशन हुआ है। बीते दिनों मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


