Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- सुशासन हमारा अस्त्र और अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- सुशासन हमारा अस्त्र और अंत्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi December 25, 2021
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘‘रैबार एक नये उत्तराखण्ड का’’ कार्यक्रम को सम्बोधित।

रैबार कार्यक्रम को बताया देवभूमि का संदेश।

रैबार कार्यक्रम में हुआ विचार मंथन, राज्य के विकास की संभावनाओं को देगा दिशा-मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को गंगा रिजोर्ट ऋषिकेश में आयोजित रैबार एक नये उत्तराखण्ड कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने ‘‘रैबार एक नये उत्तराखण्ड का’’ कार्यक्रम को देवभूमि का संदेश बताते हुए इस आयोजन में हुए विचार मंथन को राज्य के विकास की संभावनाओं को दिशा देने वाला बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे पहाड़ों की ओर देखते हैं तो उन्हें साहस, ईमानदारी, चिरंतन विश्वास एवं देवीय प्रकाश की प्रतिध्वनि सुनाई देती है। पहाड़ की ये प्रतिध्वनि एवं गंगा की अविरल धारा हमें विकास की प्रेरणा भी प्रदान करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आयोजन विकास में एकरूपता, निरंतरता तथा परिस्थितियों को अनुकूल बनाने का भी कार्य करते हैं। इससे राज्य के विकास की दशा व दिशा भी तैयार करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास की ये पवित्र गंगा जन कल्याणकारी बनकर आगे बढ़ती रहे, इसके लिये हमें सहभागी बनना होगा। राज्य के विकास में किसी अकेले की नहीं बल्कि हम सबकी सामुहिक यात्रा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की राय एवं संवाद, विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर आने वाले सालों में किस तरह सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाकर कार्य किया जाए इसके लिए सरकार ने बोधिसत्व विचार श्रृंखला कार्यक्रम की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से सरकार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके अनुभवी लोगों से सुझाव प्राप्त कर रही है। उन्होंने कहा हम बोधिसत्व कि अभी तक 4 श्रृंखलाएं आयोजित कर चुके हैं। इस कार्यक्रम के तहत अपने अपने क्षेत्र के विषय विशेषज्ञों के माध्यम से उत्तराखंड के विकास की गति को तेज करना हमारा उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सी.डी.एस जनरल बिपिन रावत को नमन करते हुए समूचे राज्य की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा वीर शहीद जनरल बिपिन रावत जी का उत्तराखण्ड के लिए जो विजन था उसे हम अवश्य पूर्ण करेंगे ,एवं उनके बताए हुए रास्ते पर चलेंगे साथ ही उनकी परिकल्पना के अनुसार उत्तराखण्ड के सतत विकास हेतु कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा बनाये जाने वाले सैन्य धाम में हर सम्भव मदद उनके द्वारा की गई थी।

उन्होंने अटल जी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य उन्ही की देन है। उन्होंने कहा आज का दिन सुशासन दिवस के अवसर पर मनाया जाता है और हम इसी सुशासन की परिकल्पना को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पेश्वर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली व मदन मोहन मालवीय को भी नमन किया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य में ऐसे बहुत से काम हुए हैं, जिनकी पहले कल्पना नहीं की जा सकती थी। मोदी जी ने पहाड़ पर रेल पहुचाने के सपने को साकार किया है। आज ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तथा सामरिक दृष्टि एवं भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना पर तेजी से काम हो रहा है। इसी प्रकार चार धाम ऑल वेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट पर भी तीव्र गति से काम किया जा रहा है। चार धाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए लाइफ लाईन है और ये परियोजनाएं जहां चारधाम यात्रा को सुगम बनाएंगी, पर्यटन को बढ़ावा देगी वहीं हमारी अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन भी लाएगी। दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे देहरादून से दिल्ली की दूरी को और कम करने वाला है। केदारनाथ पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण मे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा यहां 400 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया है। बद्रीनाथ धाम के सौन्दर्यकरण के लिये 250 करोड़ की योजना बनायी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कनेक्टिविटी से लेकर कंजर्वेशन तक, एंप्लायमेंट से लेकर वुमन एंपावरमेंट तक, ऑर्गेनिक स्टेट से लेकर स्प्रिचुअल ईको जोन तक, स्वस्थ उत्तराखंड बनाने से लेकर समृद्ध उत्तराखंड बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी का सहयोग मिल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए टूरिज्म, आयुष, वेलनेस, आईटी, सौर ऊर्जा और सर्विस सेक्टर पर फोकस किया गया है। ग्रामोदय से राज्य उदय के मंत्र पर कार्य करते हुए हमारे द्वारा सभी न्याय पंचायतों में क्लस्टर बेस अप्रोच पर ग्रोथ सेंटर डेवलप किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना भी समय राज्य के मुख्य सेवक के रूप में उन्हें मिला है, उसका पल पल राज्य के विकास के लिए समर्पित किया है। हमारा संकल्प है कि जब राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होंगे तब हम उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बना देंगे। हम विकल्प रहित संकल्प के मंत्र पर कार्य करने वाले लोग हैं सुशासन हमारा अस्त्र है और अन्त्योदय हमारा अंतिम लक्ष्य।

यह भी पढ़ें 👉  IAS अपूर्वा पाण्डे ने संभाला बागेश्वर डीएम का कार्यभार, सबसे पहले बागनाथ मंदिर में लिया आशीर्वाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा हिल मेल – 2021 की 50 चर्चित शख्सियत, “शिखर पर उत्तराखंडी“ का विमोचन किया गया। एवं सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी, एनटीआरओ प्रमुख अनिल धस्माना, शौर्य डोभाल सहित अन्य लोगों को हिल रत्न से सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मेयर ऋषिकेश अनिता ममगाई, स्वामी चिदानन्द जी महाराज, महामण्डलेश्वर विरेन्द्र गिरी महाराज एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

महरौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त डंपर खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
घरेलू उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले में न्याय की मांग करती एक प्रतीकात्मक महिला। हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम। उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों से घिरा इलाका। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार के दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF और पुलिस टीम। उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान बदलते मौसम का दृश्य, आकाश में बादल छाए हुए। उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट
  • उत्तरप्रदेश
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट

Mohan Chandra Joshi May 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • महरौली क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त डंपर खाई में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है, मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी। अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत

  • घरेलू उत्पीड़न और प्रताड़ना के मामले में न्याय की मांग करती एक प्रतीकात्मक महिला। हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप

  • चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद खाई में गिरे वाहन के पास रेस्क्यू अभियान चलाती पुलिस और डीडीआरएफ की टीम। उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बारिश और खराब मौसम के दौरान बादलों से घिरा इलाका। उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत

  • गंगनानी के पास गहरी खाई में गिरी कार के दुर्घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF और पुलिस टीम। उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (435)
  • अल्मोड़ा (603)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,238)
  • उधमसिंह नगर (1,272)
  • क्राइम (3,374)
  • खेल (351)
  • चंपावत (941)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (602)
  • देहरादून (10,600)
  • नैनीताल (6,260)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,001)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (697)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप हल्द्वानी: पति पर अप्राकृतिक संबंध और दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डालने के गंभीर आरोप उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत उत्तराखंड: शव लेकर गांव लौट रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, खाई में गिरा वाहन, तीन की दर्दनाक मौत उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत उत्तराखंड मौसम अलर्ट: कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन उत्तराखंड: देर रात दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार; पति-पत्नी की मौत, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन