Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी सुनिश्चित हो: सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी सुनिश्चित हो: सीएम

Mohan Chandra Joshi April 19, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • गर्मियों मे पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जाए
  • एसडीआरएफ को और मजबूत किया जाए
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक मे अधिकारियो को दिये निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून से पूर्व सभी आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी कर लें। सभी विभाग चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों के चिन्हीकरण शीघ्र किया जाय। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर वैकल्पिक मार्गों की भी व्यवस्था हो। यह सुनिश्चित किया जाय कि आपदा में सङको के क्षतिग्रस्त होने की दशा मे आवागमन की व्यवस्था शीघ्र सुचारू हों। संचार व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि आपदा के दौरान संचार व्यवस्थाएं सबसे अधिक बाधित होती हैं। संचार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी तैयारी की जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि वर्षा के कारण शहरों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रबंधन तंत्र को और मजबूत बनाया जाय। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों से जिन परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करनी है, वह शीघ्र की जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि आपदा प्रभावितों को आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मुआवजा राशि शीघ्र प्राप्त हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुर्ननिर्माण कार्यों के लिए धन का अभाव नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुर्ननिर्माण कार्यों को शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा जाय। किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाय। आपदा के दौरान सराहनीय कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाय। राज्य में एस.डी.आर.एफ को और मजबूत करने के साथ ही संख्या बल में भी वृद्धि की जाय।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि ग्रीष्मकाल एवं मानसून अवधि में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे। पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति के बाधित होने की काफी शिकायते आ रही हैं, इन समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। ग्रीष्मकाल में वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किये जाय। वनाग्नि को रोकने के लिए जनसहयोग के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाय। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि मानसून शुरू होने से पूर्व जनपद एवं तहसील स्तर पर आपदा कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाएं। आवश्यक उपकरणों की पूर्ण व्यवस्था रखी जाय। यदि कोई भी आवश्यकता हो तो शासन को अवगत कराया जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि मानसून अवधि में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों एवं पर्वतीय जनपदों में खाद्यान की पूर्ण व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। आपदा से जानमाल की कम से कम क्षति हो इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें। मौसम विभाग द्वारा मौसम पुर्वानुमान में क्या और सुधार हो सकता है, इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मौसम पूर्वानुमान पहले मिल जाने से जानमाल के नुकसान से लोगों को बचाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरकण्डा में डॉप्लर रडार को शीघ्र शुरू किया जाय एवं लैंसडाउन में डॉप्लर रडार की कार्यवाही में तेजी लाई जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस. एस संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव एस. ए. मुरूगेशन, नितेश झा, दिलीप जावलकर, शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार एवं सभी जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की पूरी तैयारी सुनिश्चित हो: सीएम मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण करते हुए Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड में होंगे भव्य आयोजन, मुख्य सचिव ने जारी किए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

  • सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

  • लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

  • dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

  • मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना का निरीक्षण करते हुए Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,952)
  • उधमसिंह नगर (1,308)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,966)
  • नैनीताल (6,420)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (970)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,113)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (626)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां Haldwani News: जमरानी बांध परियोजना की धीमी रफ्तार पर CDO का सख्त रुख, निरीक्षण में उजागर हुईं कई गंभीर खामियां