देहरादून- अवैध खनन में लिप्त पांच वाहन जब्त
देहरादून। जिला प्रशासन का अवैध खनन के खिलाफ अभियान जारी , अवैध खनन में लिप्त पांच वाहन किए जब्त। मिशन अवैध खनन को लेकर चल रहे अभियान के तहत प्रशासन की टीम ने पांच वाहनों को अवैध खनन में लिप्त पाए जाने पर सीज कर दिया जबकि वाहन चालक फरार हो गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के बाद जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ढालीपुर आदि स्थानों में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में रात्रि को छापेमारी अभियान चलाते हुए 5 वाहन जिनमें 2 टैक्टर ट्राॅली, 2 डम्पर, 1 ट्रक अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाये जाने पर सभी वाहनों को सीज कर दिया गया । निरीक्षण के दौरान 1 ट्रक रवन्ना में उल्लिखित मात्रा से अधिक तथा 4 वाहन बिना रवन्ना प्रपत्र के खनन सामग्री का परिवहन करते पाये गए। छापामार टीम ने उत्तराखण्ड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन करने के फलस्वरूप उक्त वाहनों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


