Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- डीएम का जनता दर्शन , वर्षों से न्याय को भटक रहे फरियादियों को मिला Instant इंसाफ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- डीएम का जनता दर्शन , वर्षों से न्याय को भटक रहे फरियादियों को मिला Instant इंसाफ

Mohan Chandra Joshi March 17, 2025
ख़बर शेयर करें -

जिला प्रशासन का जनता दर्शन, मुख्यमंत्री की कार्यशैली का है प्रत्यक्ष अनुश्रवण।

दो छोटी बेटियों की विधवा मां की खराब आर्थिकी के दृष्टिगत खनन न्यास निधि से आन द स्पॉट लगाई नौकरी।

85 वर्षीय बुजुर्ग के उत्पीड़न पर कार्यवाही में विलम्ब पर एसपी ग्रामीण तलब, डीएम के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज

10 वर्षों से न्याय को भटक रही बजुर्ग महिला को मिला Instant इंसाफ, आवासीय क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण व गतिविधियों का एमडीडीए से जनता दर्शन में ही पारित करवाया ध्वस्तीकरण आदेश
03 निर्धन, असहाय अनाथ बेटियों की स्कूली व स्नातक पढ़ाई आज फिर से हुई पुनर्जीवित

‘72 वर्षीय बुजुर्ग को आश्रय और विधिक न्याय दिलाने के लिए सारथी से भेजा वन स्टॉप सेंटर
विवादित भूमि मामलों में जनता को बंधी न्याय की आस।

जनता दर्शन में अनुपस्थित रहने, सुनवाई बाधित होने पर खान अधिकारी का रोका 01 दिन का वेतन

जन समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता -डीएम।

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सोमवार को ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों ने 105 समस्याएं रखी। जिसमें से अधिकांश समस्याओं का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं का त्वरित समाधान और उनका समयबद्वता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। जनता दरबार में अधिकतर समस्याएं भूमि एवं घरेलू विवाद, सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, विद्युत, आर्थिक सहायता, स्कूल फीस माफी, नंदा सुनंदा योजना से लाभान्वित करने से संबंधित प्राप्त हुई। जन सुनवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के उपस्थित न रहने पर जिलाधिकारी ने उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश भी जारी किए।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस


जनता दरबार में पहुंची भुडगाव, पडितवाडी निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग मंगला देवी ने अपनी व्यथा जिलाधिकारी को सुनाई। पडोसी से आपसी विवाद, उनकी मानसिक एवं शारीरिक स्थिति और बुजुर्ग महिला को विधिक न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी ने ‘‘सारथी’’ से वन स्टॉप सेंटर भिजवाकर बुजुर्ग को आश्रय दिलाया। साथ ही उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को पूरी जांच कराते हुए विविध कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।
जनता दर्शन कार्यक्रम में 10 वर्षों से न्याय को भटक रही बजुर्ग महिला को जनता दर्शन में इंसाफ मिला, अनाधिकृत निर्माण तथा आवासीय स्थल पर नियमविरूद्ध गतिविधि, बुजुर्ग के उत्पीड़न पर अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण के आदेश मौके पर ही जारी किए।
डाण्डीपुर मोहल्ला निवासी विधवा महिला अंजना ने जिलाधिकारी को अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि उनकी दो छोटी बेटियां है और पति का देहांत होने के बाद उनके पास कोई रोजगार नहीं है। बेटियों की परवरिश और परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिला को खनन न्यास निधि से प्रचलित पारिश्रमिक दरों पर नियुक्त करते हुए रोजगार दिया जाए।
डोईवाला निवासी विधवा महिला लता थपलियाल और राजीव नगर निवासी विधवा महिला संगीता ने अपनी-अपनी बालिकाओं की शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दोनों प्रकरणों की जांच कर नंदा सुनंदा के अंतर्गत आवेदन स्वीकृत हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
भितरली निवासी कविता रावत की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे एवं बिना सहमति जेसीबी चलाने की समस्या पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर और सब रजिस्ट्रार की संयुक्त समिति गठित करते हुए जांच कर 07 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विवेक विहार निवासी बीएल सेठ ने छत पर टिन शेड लगाने हेतु कांवली रोड स्थित वेल्डिंग की दुकान मालिक पर एक लाख की धोखाधड़ी का आरोप में पुलिस द्वारा अभी तक एफआईआर दर्ज न किए जाने पर जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तत्काल आवश्यक कार्रवाई कराते हुए मामले का निराकरण करने को कहा। संस्कृति लोक कॉलोनी हरिद्वार, ब्राह्मण वाला स्थित अवैध खनन भंडारण और बिक्री किए जाने की शिकायत पर जिला खनन अधिकारी को मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड


समस्त ईस्ट होप टाउन निवासियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 72 बल्लुपुर से पांवटा साहिब मोटर मार्ग चौडीकरण में अधिग्रहित भूमि का प्रतिकर भुगतान न किए जाने की शिकायत पर एसएलएओ और एसडीएचवी को शीघ्र प्रभावितों में मुआवजा वितरण कराने के निर्देश दिए। वही हिरपुर-इच्छाड़ी-क्वानू मोटर मार्ग के किमी 44 से 46 में ग्रामीणों की छानी, मकान, सामूहिक सिंचाई गूल, कृषि भूमि को बचाने हेतु सुरक्षा दीवार लगाने की मांग पर लोनिवि को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। टी-स्टेट में निवास कर रहे परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग पर डीडीओ को कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान भूमि विवाद, आपसी विवाद, आर्थिक सहायता आदि सभी मामलों पर भी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत


जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, संयुक्त मजिस्टेªट गौरी प्रभात, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर डीएम सविन बंसल देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
हल्द्वानी में दुर्गा पूजा पंडाल में दर्शन-पूजन करते कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत। Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, लिया आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi October 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना दर्शाता मौसम दृश्य Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 अक्टूबर 2026, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल। Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

  • हल्द्वानी में थाल सेवा के आठ वर्ष पूरे होने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल और थाल सेवा की टीम। Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक

  • नानकमत्ता में पुरानी रंजिश के चलते युवक की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  • अल्मोड़ा की प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत, जिन्हें वैज्ञानिक खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिल्ली में सम्मानित किया गया। Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,822)
  • उधमसिंह नगर (1,352)
  • क्राइम (3,551)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,016)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,407)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,231)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Uttarakhand Weekly Weather: चार दिन बाद पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Haldwani News: थाल सेवा के 8 साल, डीएम भी बने थाल सेवक Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Udham Singh Nagar Crime: पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत Almora News: दिल्ली में सम्मानित हुईं प्रगतिशील महिला कृषक प्रीति पंत