Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम

देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंगा संरक्षण एवं अर्धकुंभ-2027 से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने एसटीपी, सीवर परियोजनाओं, नाला टैपिंग और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों में देरी पर नाराजगी जताई तथा धरातल पर परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi May 30, 2026
बैठक के दौरान गंगा संरक्षण, स्वच्छता, सीवरेज और अर्धकुंभ-2027 से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संबोधित करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

देहरादून कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति एवं अर्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

एसटीपी, सीवर परियोजनाओं, नाला टैपिंग और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षा; देरी पर जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

देहरादून ,30 मई 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार देर सायं ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला गंगा संरक्षण समिति के साथ ही अर्धकुंभ मेला 2027 के लिए प्रस्तावित कार्यों के सम्बन्ध बैठक लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद अन्तर्गत संचालित गंगा संरक्षण, सीवरेज, अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि केवल प्रस्तुतिकरण (प्रेजेंटेशन) नहीं, बल्कि धरातल पर कार्यों के प्रभावी परिणाम दिखाई देने चाहिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान एवं परियोजना प्रबंधन निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई (गंगा) को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों, यह सुनिश्चित किया जाए।
टपकेश्वर मंदिर, गढ़ी कैंट क्षेत्र में प्रस्तावित एसटीपी निर्माण कार्य हेतु भूमि चयन की प्रक्रिया में हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ पृथक बैठक आयोजित कर भूमि चयन की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने ऋषिकेश क्षेत्र में निर्माणाधीन एसटीपी, सीवेज पम्पिंग स्टेशन (एसपीएस) एवं सीवर लाइन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जीआईजेड एवं नगर निगम ऋषिकेश द्वारा संयुक्त रूप से आवास विकास वार्ड में संचालित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पायलट परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए उसे मॉडल वार्ड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
बैठक में नगरीय क्षेत्रों में डेयरी वेस्ट प्रबंधन की जानकारी मांगे जाने पर नगर निगम देहरादून के संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बिंदाल नदी में गिरने वाले प्रदूषित नालों की टैपिंग कार्यों में हो रही देरी पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाला टैपिंग के सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किए जाएं। साथ ही आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर नालों की नियमित एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने गंगा नदी सहित अन्य नदियों के तटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित प्रदूषण स्थलों का चिन्हीकरण कर लक्ष्य आधारित कार्ययोजना तैयार की जाए तथा नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
मसूरी क्षेत्र में 0.70 एमएलडी क्षमता के कैमल बैक एसटीपी की समीक्षा के दौरान वर्ष 2022 में बजट स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण कार्य प्रारंभ न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पेयजल निगम, मसूरी के संबंधित अधिकारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी।
इसी प्रकार अर्केडिया जोन में प्रस्तावित 0.70 एमएलडी एसटीपी परियोजना में वर्ष 2022 से स्वीकृति प्राप्त होने के बावजूद भूमि चिन्हीकरण एवं म्यूटेशन की कार्यवाही लंबित रहने पर जिलाधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट मसूरी को मामले की जांच कर सात दिवस के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी नगर निगमों एवं नगर निकायों को निर्देशित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में रखा गया है। उन्होंने सभी निकाय कूड़ा उठान व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं तथा डंपिंग जोन का चिन्हीकरण कर वहां सीसीटीवी एवं अन्य तकनीकी माध्यमों से निगरानी सुनिश्चित करने को निर्देशित किया। उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं परिणामोन्मुख बनाने पर विशेष बल दिया। नगर पंचायत सेलाकुई में अभी तक स्लज वाहन उपलब्ध न होने पर जिलाधिकारी ने हैरानी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपने संसाधनों से तत्काल वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने फल्ड प्लानिंग जोनिंग चिन्हीकरण की समीक्षा की बैठक में बताया गया कि गंगा नदी की हरिद्वार तक तथा रिस्पना नदी का फल्ड जोन चिन्हिकरण कर लिया गया है। आसन रिवर का चिन्हकरण कार्य पूर्ण हो गया है। सुसवा, सौंग, जाखन/रानीपोखरी, चन्द्रबागा, यमुना सर्वे कर लिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फल्ड जोन चिन्हिकरण कार्य समयबद्ध पूर्ण कर लिया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अर्धकुंभ मेला 2027 हेतु प्रस्तावित निर्माण कार्यों को एनएमसीजी की अनुमति एवं निर्धारित एसओपी के अनुसार पूर्ण किए जाएं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश गोपाल राम बिनवाल, समिति सदस्य पंकज गुप्ता, पर्यावरणविद् विनोद जुगलान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Ardh Kumbh 2027 Dehradun News DM Ashish Chauhan Ganga Conservation Rishikesh Sewer Project STP Project Swachhta Abhiyan Uttarakhand News Waste Management

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और पेंशनरों की महंगाई राहत संबंधी निर्णय लेते हुए। Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट। Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार। उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरेला पर्व पर मालाग्राम में पौधरोपण करते हुए। हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महानगर

Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजते वनाधिकार समिति के पदाधिकारी। बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, अधिसूचना को लेकर वनाधिकार समिति का सीएम को ज्ञापन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, अधिसूचना को लेकर वनाधिकार समिति का सीएम को ज्ञापन

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और पेंशनरों की महंगाई राहत संबंधी निर्णय लेते हुए। Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

  • हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट। Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

  • देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार। उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरेला पर्व पर मालाग्राम में पौधरोपण करते हुए। हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

  • कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • महानगर

    Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,772)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,435)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (435)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (667)
  • देहरादून (10,868)
  • नैनीताल (6,384)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,074)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (504)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (896)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश