Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी पर सख्त डीएम, लंबित विभागों को नोटिस जारी

मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में देरी पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी किए। समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा कर जनता को शीघ्र लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi June 10, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और बैठक में मौजूद अधिकारी।

मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान।

ख़बर शेयर करें -

565 में से 353 घोषणाएं पूर्ण, शेष कार्यों को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून, 10 जून 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक लेते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी मुख्यमंत्री घोषणाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर युद्धस्तर पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही, देरी अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन स्थिति को पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट किया जाए। शासन स्तर पर स्वीकृति अथवा अन्य कारणों से लंबित प्रस्तावों के संबंध में विभागीय वरिष्ठ अधिकारी स्वयं शासन के उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनकी प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों की लगातार पैरवी कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: हरेला पर नटराज डांस एकेडमी का हरित संकल्प, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर कोई भी मुख्यमंत्री घोषणा तीन माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहनी चाहिए। जिन विभागों द्वारा अभी तक कार्यदायी संस्थाएं नामित नहीं की गई हैं, वे तत्काल कार्यदायी संस्था का चयन कर विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करें। जिन योजनाओं के लिए भूमि की आवश्यकता है, उनमें संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर शीघ्र भूमि चयन की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की मॉनिटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण घोषणाओं के लिए विभागवार समयसीमा निर्धारित की जाए। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न करने वाले विभागों की जवाबदेही तय करते हुए आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं पर कार्य प्रगति पर है, उन्हें युद्धस्तर पर पूरा कर जल्द से जल्द जनता को समर्पित किया जाए, ताकि मुख्यमंत्री घोषणाओं का लाभ समयबद्ध रूप से आमजन तक पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

समीक्षा बैठक के दौरान सिंचाई विभाग में सर्वाधिक घोषणाएं लंबित पाए जाने तथा सक्षम अधिकारी की अनुपस्थिति एवं सहायक अभियंता स्तर पर समुचित जानकारी प्रस्तुत न किए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने विभाग को नोटिस जारी करते हुए भविष्य में बैठकों में पूर्ण तैयारी और तथ्यात्मक जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।

सिंचाई, शहरी विकास, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, पर्यटन, आवास तथा समाज कल्याण विभागों में अपेक्षाकृत अधिक घोषणाएं लंबित पाए जाने पर संबंधित विभागों को भी नोटिस जारी करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य विकास अधिकारी के स्तर पर मुख्यमंत्री घोषणाओं की नियमित समीक्षा बैठक आयोजित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाएं क्षेत्र विशेष की जन आकांक्षाओं और विकास का आधार हैं। इनके क्रियान्वयन में किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि घोषणा पटल पर अपने विभाग से संबंधित घोषणाओं की अद्यतन जानकारी भी नियमित रूप से प्रदर्शित करें।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: घर में खेल रहा था मासूम, अचानक करंट बना काल; 14 वर्षीय छात्र की मौत से पसरा मातम

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्ष 2021 से अब तक जनपद में मुख्यमंत्री द्वारा कुल 565 घोषणाएं की गई हैं। इनमें से 353 घोषणाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है। 76 घोषणाएं अपूर्ण, 10 आंशिक रूप से पूर्ण तथा 126 घोषणाओं पर कार्यवाही गतिमान है। गतिमान घोषणाओं में सिंचाई विभाग की 40, शहरी विकास, आवास एवं लोक निर्माण विभाग की 10-10, संस्कृति विभाग की 9, विद्यालयी शिक्षा की 8, पर्यटन की 7, चिकित्सा की 5, खेल विभाग की 4 तथा ऊर्जा एवं पेयजल विभाग की 3-3 घोषणाएं शामिल हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, एसडीएम रविन्द्र ज्वांठा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एम.के. शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, लोक निर्माण विभाग, यूपीसीएल, पेयजल, सिंचाई, समाज कल्याण, बाल विकास आदि विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Administration #AshishChauhan #CMDhami #Dehradun #Uttarakhand #UttarakhandMonsoon

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 19, 2026
Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
बागेश्वर प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रतीकात्मक चित्र। Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Bageshwar Murder Case: प्रधानाचार्य हत्याकांड का 8 घंटे में खुलासा, क्लर्क चाकू समेत गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच रेड अलर्ट, देहरादून में मानसून के दौरान बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी

  • हरिद्वार के पथरी गैंगरेप मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • Haldwani smart electricity meter update old meter as check meter facility Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश

  • उत्तराखंड में 19 और 20 जुलाई के लिए रेड अलर्ट, कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी दर्शाता मौसम विभाग का पूर्वानुमान। Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

  • हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरने का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (451)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (117)
  • उत्तराखंड (24,825)
  • उधमसिंह नगर (1,301)
  • क्राइम (3,442)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (675)
  • देहरादून (10,890)
  • नैनीताल (6,395)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (962)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,084)
  • यात्रा (405)
  • राजनीति (408)
  • राष्ट्रीय (1,139)
  • रुद्रप्रयाग (710)
  • रोजगार (506)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (614)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,360)
  • हरिद्वार (901)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Uttarakhand Weather Update: अगले 48 घंटे उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप, कई जिलों में भारी बारिश की रेड चेतावनी Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haridwar Crime: जंगल में नाबालिग से गैंगरेप मामले का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Haldwani News: स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अपडेट, पुराने मीटर से उपभोक्ता कर सकेंगे जांच; DM ने दिए अहम निर्देश Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई कई जिलों में रेड अलर्ट जारी Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत Uttarakhand News: बिगड़े मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की मौत