Uttarakhand Weather Update: अगले 3 घंटे का तात्कालिक येलो अलर्ट, 12 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी
उत्तराखंड में 12 जिलों के लिए अगले तीन घंटे का तात्कालिक येलो मौसम अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 जुलाई दोपहर 1:57 बजे तक जारी किया तात्कालिक येलो अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने शनिवार (25 जुलाई) को सुबह 10:57 बजे से दोपहर 1:57 बजे तक के लिए राज्य के 12 जिलों में तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश के तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम तेजी से बदल सकता है।
इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता की सलाह
विभाग ने गदरपुर, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, कौसानी, रानीखेत, रामनगर, लोहाघाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट, कोटद्वार, थराली, लक्सर, कर्णप्रयाग, देवप्रयाग, चौखुटिया, ऋषिकेश, रुद्रपुर सहित आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं तेज बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है।
लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, नदी-नालों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें। आकाशीय बिजली की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लें और मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा टालें। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन संभावित स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह भी दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


