Haldwani: पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा को और मजबूत बनाने का संकल्प
हल्द्वानी में पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का दृश्य।
बरेली रोड स्थित होटल जैस्मिन ग्रैंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष, महामंत्री सहित 26 पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। जनप्रतिनिधियों ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।
हल्द्वानी, 25 जुलाई 2026: हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की वर्ष 2026-2028 की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को बरेली रोड स्थित होटल जैस्मिन ग्रैंड में आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 26 पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन उपमा सेठी और मुकेश ढींगरा ने किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी मुख्य अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पंजाबी समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मंच से नगर निगम द्वारा दुकानों के किराए में की गई बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। इस पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आश्वासन दिया कि 27 जुलाई को होने वाली नगर निगम बोर्ड बैठक में इस विषय पर चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
मुख्य अतिथियों ने पंजाबी जनकल्याण समिति की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था वर्षों से लोहड़ी, बैसाखी, करवा चौथ मेला, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर सहित विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
समारोह में संस्था के संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, जगदीश लाल सडाना, जितेंद्र साहनी, अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, महामंत्री मुकेश ढींगरा, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल, पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा तथा युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा, समन्वयक प्रदीप कक्कड़, उपाध्यक्ष नरेंद्र भुटियानी, उमंग वासुदेवा, राजकुमार आनंद, राजीव वाही, संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, सचिव ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा, कानूनी सलाहकार कमल सडाना, उप सचिव सचिन साहनी, अंकुर मोंगा, सांस्कृतिक सचिव गुलशन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी शिखर आहूजा, सोशल मीडिया प्रभारी लव बक्शी, किट्टी प्रमुख प्रतीक सडाना और अनिमेष गिरधर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए पंजाबी समाज के हित में समर्पित भाव से कार्य करने तथा सभी वर्गों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में पांच निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ 21 मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


