देहरादून- मुख्यमंत्री धामी से मिले उपनल कर्मी ,आंदोलन समाप्त करने की घोषणा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में उपनल कर्मचारी समिति डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा।
मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने तथा सम्बन्धित प्रकरणों को आगामी कैबिनेट में लाये जाने का आश्वासन समिति के सदस्यों को दिया। मुख्यमंत्री द्वारा जूस पिलाये जाने के बाद आंदोलनरत कार्मिकों ने अपना आन्दोलन समाप्त करने की घोषणा की तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पी.एस. बोरा, महामंत्री संजय पाण्डे, शंकर कोरंगा आदि उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


