Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम ने कहा, नशे को मजबूती से “ना” कहें युवा, साथियों को भी “ना’’ कहने के लिए करें प्रेरित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम ने कहा, नशे को मजबूती से “ना” कहें युवा, साथियों को भी “ना’’ कहने के लिए करें प्रेरित

Mohan Chandra Joshi November 18, 2025
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से अपील की है कि वो स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें, साथ ही अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें।

मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने की बधाई देत हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले कर्मवीरों के सहयोग से आज समाज नशे की भयावह समस्या से मुकाबला करने में सक्षम हो रहा है। उन्होनें कहा कि नशा केवल एक बुरी आदत नहीं, बल्कि समाज को भीतर से खोखला करने वाली एक भयावह चुनौती है। ये घातक प्रवृत्ति व्यक्ति की चेतना, विवेक और निर्णय लेने की क्षमता को नष्ट कर उसके पूरे भविष्य को विनाश की ओर ले जाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नशे का प्रसार वैश्विक स्तर पर एक ‘साइलेंट वॉर’ की तरह हो रहा है, जिसका सबसे बड़ा निशाना हमारी युवा शक्ति है। उन्होंने कहा कि हमारी युवा पीढ़ी ही नए भारत की ऊर्जा, नवाचार, सामर्थ्य और प्रगति का वास्तविक आधार है। यदि यही ऊर्जा किसी नकारात्मक प्रभाव में फँस जाएगी, तो राष्ट्र के विकास की गति भी अवरुद्ध हो जाएगी। इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2020 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कर पूरे देश से इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया और इसे एक व्यापक जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से राज्य सरकार भी नशे के विरुद्ध इस महाअभियान के अंतर्गत “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मिशन मोड पर कार्य कर रही है।

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए वर्ष 2022 में त्रिस्तरीय एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया गया। फोर्स ने बीते तीन वर्ष में 6 हजार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए, 200 करोड़ रुपए से अधिक के नारकोटिक पदार्थ भी बरामद किए हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार नशे की प्रवृत्ति को रोकने, नशाग्रस्त व्यक्तियों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में नशा मुक्ति केंद्रों को प्रभावी बना रही है। वर्तमान में, प्रदेश में चार इंटीग्रेटेड रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर एडिक्ट्स (IRCA) सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं, जो नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास की बेहतर सुविधाएँ प्रदान कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, AIIMS ऋषिकेश की सहायता से राज्य में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (ATF) का संचालन भी किया जा रहा है। इसी तरह राज्य के प्रत्येक जनपद के शिक्षण संस्थानों में एंटी-ड्रग कमेटियों का गठन किया गया है, जिनमें जागरूक विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा प्रधानाचार्यों को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की गौरवशाली पहचान “ऐपण कला” को भी इस अभियान से जोड़ा गया है, आज नशा-विरोधी संदेशों से सुसज्जित ‘ऐपण’ पेंटिंग्स हमारे शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों की शोभा बढ़ा रही हैं। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए राज्य में ‘दगड़िया क्लब’ भी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं भी नशे को पूरी मजबूती के साथ “ना” कहें और अपने साथियों को भी नशे के लिए “ना’’ कहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए अपने विकल्प रहित संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। परन्तु ये संकल्प तभी सिद्ध हो सकता है, जब हमारी युवा पीढ़ी अपनी पूरी ऊर्जा, क्षमता और दृढ़ संकल्प के साथ हमारा सहयोग करे और नशे जैसी बुराइयों से स्वयं भी दूर रहे तथा दूसरों को भी दूर रखने का संकल्प ले।

मुख्यमंत्री धामी ने उपस्थित युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई, साथ ही स्कूल कॉलेजों में राज्य स्तर पर आयोजित भाषण एवं निंबध प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक सविता कपूर, उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, सचिव समाज कल्याण डॉ श्रीधर बाबू अद्यांकी, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ वी मुरुगेशन,निदेशक समाज कल्याण डॉ संदीप तिवारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand CM Dhami Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

रुड़की में दो बहनों की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
IMG_20260825_221255 Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
खनस्यूं में पत्नी की हत्या के आरोपी पति भीम सिंह को पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूह के स्टाल से स्थानीय उत्पाद खरीदते हुए Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, सीएम धामी की अपील; ‘वोकल फॉर लोकल’ को दें बढ़ावा

Mohan Chandra Joshi August 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुड़की में दो बहनों की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार

  • IMG_20260825_221255 Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • खनस्यूं में पत्नी की हत्या के आरोपी पति भीम सिंह को पुलिस ने काठगोदाम के पास से गिरफ्तार किया Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार

  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल और निर्यात संवर्धन पर बैठक करते हुए Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान

  • उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृति में पैतृक गांवों में मूर्तियां स्थापित करने का निर्णय शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,256)
  • उधमसिंह नगर (1,325)
  • क्राइम (3,491)
  • खेल (361)
  • चंपावत (983)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,122)
  • नैनीताल (6,484)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (979)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,159)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,372)
  • हरिद्वार (924)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार Haridwar Crime: भाई ने दो बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल, आरोपी फरार Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Uttarakhand News: स्वाइन फ्लू का आंकड़ा पहुंचा 40, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार Nainital Crime: पत्नी के चरित्र पर शक में हैवान बना पति, चार बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या; गिरफ्तार Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान Uttarakhand News: हर जिले का होगा अपना खास फेस्टिवल, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी ग्लोबल पहचान शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं शहीद सैनिकों की पैतृक धरती पर स्थापित होंगी मूर्तियां, नई पीढ़ी को प्रेरणा देंगी वीरगाथाएं