Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: 77वें गणतंत्र दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फहराया तिरंगा

Mohan Chandra Joshi January 26, 2026
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में फहराया तिरंगा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजान दास, प्रेमचन्द अग्रवाल एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं एवं राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान के निर्माण का महापर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने तथा अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देता है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि संविधान के उद्देश्यों के अनुरूप न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूलभूत लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने तथा देवभूमि उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। इस प्रेरणादायी कथन से प्रदेशवासियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकार का उद्देश्य है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी सोच के साथ “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे अब तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता लागू कर उत्तराखण्ड ने देश के अन्य राज्यों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। देवभूमि उत्तराखण्ड के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए गए हैं। तीर्थयात्राओं के बेहतर प्रबंधन के साथ तीर्थाटन से जुड़ी स्तरीय अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विकास किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। कुमाऊँ मंडल में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित करने एवं आर्थिक सुदृढ़ता के उद्देश्य से शीतकालीन यात्रा की भी शुरुआत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की सख्ती: अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों को आकर्षित करने के लिए नीतिगत सुधारों के साथ उद्योग-अनुकूल वातावरण का सृजन किया जा रहा है। निवेश नीतियों में रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की नीति आयोग द्वारा सराहना की गई है। नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक में उत्तराखण्ड को छोटे राज्यों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछले चार वर्षों में राज्य के विभिन्न विभागों में 27 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियाँ की जा चुकी हैं तथा रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत वर्षों में राज्यहित में अनेक महत्वपूर्ण एवं कठोर निर्णय लिए गए हैं। राज्य में देश का सबसे कठोर नकल-विरोधी कानून लागू किया गया है तथा धर्मांतरण को रोकने के लिए भी सख्त कानून बनाया गया है। प्रदेश में पहली बार अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 10 हजार हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध भी निरंतर कठोर कार्रवाई की जा रही है। सख्त भू-कानून लागू करने के साथ-साथ भूमि विवादों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी पहल की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की मातृशक्ति का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और जन-संतुष्टि के मूलमंत्र पर चलते हुए विकल्प-रहित संकल्प के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण के साथ-साथ “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “आत्मनिर्भर भारत” के महाअभियान में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक स्वागत किया जा रहा है उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का फाइल फोटो, जो मनु भाकर के कोच और ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षक रहे। उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • राष्ट्रीय

उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों और बारिश का दृश्य, मौसम अलर्ट को दर्शाता हुआ। उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
चमोली जिले में रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालती SDRF टीम। चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चमोली

चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi June 12, 2026
टिहरी निवासी शहीद अग्निवीर रोहित सिंह की फाइल फोटो। उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
चमोली के देवाल क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो के बाद राहत एवं बचाव कार्य करते रेस्क्यू दल। उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

उत्तराखंड के चमोली में दर्दनाक हादसा: केल नदी में गिरी बोलेरो, चार की मौत; चार गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi June 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा औपचारिक स्वागत किया जा रहा है उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत

  • भारतीय शूटिंग के दिग्गज जसपाल राणा का फाइल फोटो, जो मनु भाकर के कोच और ओलंपिक स्तर के प्रशिक्षक रहे। उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • राष्ट्रीय

    उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में बादलों और बारिश का दृश्य, मौसम अलर्ट को दर्शाता हुआ। उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

  • चमोली जिले में रेस्क्यू अभियान के दौरान ट्रैकर्स को सुरक्षित निकालती SDRF टीम। चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

  • टिहरी निवासी शहीद अग्निवीर रोहित सिंह की फाइल फोटो। उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान
    • उत्तराखंड
    • टिहरी

    उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,411)
  • उधमसिंह नगर (1,277)
  • क्राइम (3,386)
  • खेल (354)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (431)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (627)
  • देहरादून (10,683)
  • नैनीताल (6,293)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (478)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,024)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (400)
  • राष्ट्रीय (1,120)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (489)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (605)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,339)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आईएमए परेड में मुख्य अतिथि होंगी; राज्यपाल-सीएम ने किया स्वागत उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक उत्तराखंड के सपूत, दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी उत्तराखंड मौसम अपडेट: तेज हवाओं और भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू चमोली: घने कोहरे और बारिश में रास्ता भटके 15 ट्रैकर्स का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान उत्तराखंड का वीर सपूत शहीद: जम्मू-कश्मीर में 21 साल की उम्र में दिया सर्वोच्च बलिदान