देहरादून:सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान जारी किया, बोले—विजन के साथ होगा विकास
2026-31 के लिए 100+ प्रोजेक्ट्स का खाका तैयार, कनेक्टिविटी, सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा तैयार आगामी 5 वर्षों (2026–2031) के कार्यों से संबंधित मास्टर प्लान पुस्तिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के बुनियादी ढांचे को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह मास्टर प्लान राज्य में विकास की संभावनाओं को गति देने के साथ ही “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर के कार्यों में तेजी आई है और बीते वर्षों में व्यापक स्तर पर सड़क निर्माण हुआ है। राज्य सरकार अब नवाचार और आधुनिक तकनीक के जरिए बुनियादी ढांचे को नई दिशा देने पर काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड तेजी से पर्यटन हब के रूप में उभर रहा है, ऐसे में पर्यटकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कनेक्टिविटी और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग स्पष्ट विजन के साथ कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मजबूत करने में जुटा है। भविष्य की जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
सचिव लोक निर्माण विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि इस मास्टर प्लान पुस्तिका में 100 से अधिक प्रोजेक्ट्स को शामिल किया गया है। इसमें रोड और इकोनॉमी हब कनेक्टिविटी, ब्रिज डेवलपमेंट, सड़क सुरक्षा, स्लोप प्रोटेक्शन, टेक्नोलॉजी, वित्तीय प्रबंधन और नीति जैसे अहम बिंदुओं पर विभाग का विजन रखा गया है।
इस दौरान उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद् विश्वास डाबर, प्रमुख अभियंता राजेश चन्द्र शर्मा, मुख्य अभियंता रणजीत रावत समेत विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


