Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम धामी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में पत्रकारों के लिए किए यह बड़े ऐलान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में पत्रकारों के लिए किए यह बड़े ऐलान

Mohan Chandra Joshi July 19, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में पत्रकार कल्याण कोष की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) में 02 करोड़ रूपये की वृद्धि की जायेगी। पत्रकार को दी जाने वाली पेंशन का नाम मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना करने के साथ ही इसकी नियमावली में भी सरलीकरण किया जाए। पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को कारपस फण्ड के मूलधन से अर्जित ब्याज की धनराशि से आर्थिक सहायता दी जाती है एवं वयोवृद्ध पत्रकारों को प्रतिमाह पेंशन की धनराशि दी जाती है। बैठक में 18 प्रकरणों पर चर्चा की गई जिसमें से 16 प्रकरण आर्थिक सहायता से संबंधित एवं 02 प्रकरण पेंशन से संबंधित थे। आज बैठक में पत्रकार कल्याण कोष से पत्रकार आश्रितों एवं गंभीर बीमार पत्रकारों के लिए 36 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन प्रकरणों में अभी आवेदन पत्र पूर्ण नहीं हैं, उन्हें आवेदन पत्र पूर्ण करने का एक बार मौका और दिया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार उन्हें हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। वे पत्रकारों की समस्याओं से अवगत हैं, उनका प्रयास है कि इन समस्याओं का तेजी से निराकरण किया जाए। उन्होंने सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि पत्रकारों के कल्याण की ठोस योजना बनाई जाए। पत्रकारों के दुर्घटना बीमा के लिए भी उचित समाधान निकाला जायेगा। वयोवृद्ध पत्रकारों को को दी जाने वाली मासिक धनराशि को 05 हजार रूपये से बढ़ाकर 08 हजार रूपये किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के इस तरह की बैठकें आगे भी आयोजित की जायेंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में लाने के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों को 2025 तक का रोडमैप बनाने एवं कार्यों को धरातल पर लाने को कहा गया है। सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। आम जन तक सरकार की सभी उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने की सूचना विभाग की बड़ी जिम्मेदारी है। यह सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया से बेहतर समन्वय के साथ सरकार की सभी उपलब्धियां विभिन्न माध्यमों से आम जन तक पहुंचाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

समिति के गैर सरकारी सदस्यों रमेश पहाड़ी, त्रिलोक चन्द्र भट्ट एवं योगेश भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पत्रकारों के कल्याण के सार्थक कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के पत्रकारों के हितों के लिए और भी महत्वपूर्ण कदम उठाये जायेंगे। पत्रकार कल्याण कोष से पत्रकारों को मुख्यमंत्री द्वारा अभी तक 01 करोड़ 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार, सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून: सीएम धामी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में पत्रकारों के लिए किए यह बड़े ऐलान मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

नंदा की चौकी में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
uttarakhand-weather-orange-alert-bageshwar-school-closed-29-july-2026.jpg Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
देहरादून सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
देहरादून में भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Dehradun: भारी बारिश के बीच DM डॉ. आशीष चौहान का ग्राउंड एक्शन, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Dehradun: भारी बारिश के बीच DM डॉ. आशीष चौहान का ग्राउंड एक्शन, संवेदनशील इलाकों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi July 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नंदा की चौकी में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत करते कर्मचारी धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी

  • uttarakhand-weather-orange-alert-bageshwar-school-closed-29-july-2026.jpg Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो। Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

  • देहरादून सचिवालय में सचिव समिति की बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (456)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,942)
  • उधमसिंह नगर (1,307)
  • क्राइम (3,454)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,962)
  • नैनीताल (6,416)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (969)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,111)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (625)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत धामी सरकार का त्वरित एक्शन: भारी बारिश से बाधित नंदा की चौकी मार्ग 12 घंटे में बहाल, लोगों को मिली बड़ी राहत Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल इन जिलों में स्कूल बंद का आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी Uttarakhand Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश Nainital Weather: 29 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM ने दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई Dehradun: उपनल कर्मियों को लेकर मुख्य सचिव सख्त, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट नहीं तो विभागाध्यक्ष पर कार्रवाई