Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- CM धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां , विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

देहरादून- CM धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां , विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Mohan Chandra Joshi January 18, 2022
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कोरोना महामारी के बीच चुनावी गाइडलाइन के मद्देनजर उत्तराखंड भाजपा ने अन्य पार्टियों पर बढ़त बनाते हुए आज पहली वर्चुअल सभा की ।देहारादून स्थित पार्टी के स्टुडियो से अपने सम्बोधन में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से राज्य में संचालित 1.5 लाख करोड़ की योजनाएँ और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों का जन आशीर्वाद भाजपा को 60 पार के रूप में मिलेगा ।

इस अवसर पर उन्होने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर हमला बोला कि जिन्होने अपनी सरकार के कार्यकाल कोई बड़ा कार्य नहीं किया, जो सूबे में इतने बड़े पैमाने पर होने वाले विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं कर सकते थे, वह लोगों को अब बरगलाने की असफल कोशिश कर रहे हैं । इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कॉंग्रेस के साथ साथ ‘आप’ पार्टी को निशाने पर लेते हुए दिल्ली दंगों में उत्तराखंडवासियों की हत्या के गुनाहगारों को बचाने का आरोप लगाया ।

भाजपा और प्रदेश की इस पहली वर्चुअल सभा में सीएम धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा दिया है, चाहे वह चार धाम आल वेदर सड़क हो, भारतमाला सड़क प्रोजेक्ट हो या लिपुलेख के रास्ते निर्माणाधीन कैलाश मानसरोवर मार्ग । इतना ही नहीं देहरादून, हल्द्वानी सहित राज्य के जनपदों को दिल्ली से जोड़ने वाले सभी मार्गों को न केवल सुगम बनाया है साथ ही दूरियाँ भी बेहद कम कर दी है । केदारनाथ त्रासदी के बाद गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री रहते मोदी की मदद को ठुकराने वाली कॉंग्रेस को आईना दिखाते हुए धामी ने कहा कि बाबा केदारनाथ ने मोदी जी को अपने धाम के पुनर्निर्माण के लिए ही आशीर्वाद देकर 2014 में प्रधानमंत्री बनाया ।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: आईटी पार्क जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा तकनीकी सर्वे


यही वजह है कि मोदी जी ने 400 करोड़ से अधिक की योजनाएँ स्वीकृत कर श्री केदार धाम को भव्य और दिव्य बनाने का चमत्कारिक कार्य किया है । इतना ही नहीं बद्रीनाथ धाम के लिए मास्टरप्लान बनाकर 250 करोड़ की व्यवस्थता मोदी सरकार ने की है । साथ ही साथ देहरादून के ज्योलिग्रांट एयरपोर्ट को उच्चीकृत कर शीघ्र अंतराष्ट्रीय बनाया जा रहा है । साथ ही पंतनगर, पिथोरागढ़, गौचर, उत्तरकाशी आदि अनेक स्थानों पर हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर करने कार्य भाजपा सरकार ने किया है | उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी नेत्रत्व में अटल आयुष्मान योजना को प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य हमारी सरकार ने किया, जिसका परिणाम है कि अब तक लगभग 4 लाख लोग इस मेडिकल सुविधा का लाभ ले चुके हैं | इसके अतिरिक्त किसान सम्मान निधि, श्रमिक कार्ड, अटाला आवास आदि अनेकों योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाने का कार्य किया है । वहीं दूसरी और कॉंग्रेस की सभी सरकारें एक खास वर्ग या तबके के लिए ही योजनाएँ बनाने में लगी रहती थी क्यूंकी कॉंग्रेस और कारेपशन एक दूसरे के प्रयाय हैं ।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: पूर्णागिरि रोपवे पर DM की सख्ती, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश; 5 मिनट में धाम पहुंचेंगे श्रद्धालु

उन्होने कॉंग्रेस में उमड़े सैनिक प्रेम पर निशाना लगाते हुए कहा कि इस पार्टी के नेता दिवंगत जनरल विपिन रावत को सड़क का गुंडा कहते थे आज अपनी सभाओं में उनके बड़े बड़े कट आउट लगाकर ढोंग कर रहे हैं । जिन्होने वन रैंक बन पेंशन की मांग को हमेशा दबाये रखा, कभी सैनिकों के लिए जरूरी साजो समान और आधुनिक हथियारों की चिंता नहीं की और तो और जबाबी हमलों को लेकर सीमा पर खड़े सैनिकों के हाथ तक बांधे हुए थे | वही अब सैन्य प्रेमी होने का स्वांग रचाकर चुनाव में उतरे हुए हैं

सीएम धामी ने कहा कि उनके द्धारा अब तक 500 से अधिक योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य शुरू किया जा चुका है । चाहे गन्ने के मूल्यों में 29.50 रुपए वृद्धि की बात हो, नजूल भूमि स्वामियों को उनका हक दिलवाने की बात हो, मलिन बस्तियों को पक्का करने की बात हो, बांग्लादेश से आए शरणार्थियों के परिचय पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की बात हो, चाहे सभी सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात हो ।ऐसे अनेकों कार्य है जिन्हे हमारी सरकार ने जनता के आशीर्वाद से ही पूरा किया है | हमे विश्वास है कि सूबे की जनता हमे पुनः चुनाव में प्रचंड विजय दिलाकर 2025 की रजत जयंती से पूर्व ही उत्तराखंड का दशक शुरू करवाने का मौका देगी |

यह भी पढ़ें 👉  Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक की गोली मारकर हत्या, साथी घायल; बाइक सवार बदमाश फरार

इस मौके पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत वर्चुअल सभाए ही अधिक संभव हैं, इसलिए आप सभी मोदी जी, धामी जी और भाजपा के वास्तविक प्रतिनिधि बनकर जनता के बीच जाये और वोट के रूप में उनका आशीर्वाद लें ।उन्होने कॉंग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो कॉंग्रेस लोगों से एक मौका देने की अपील कर रहे हैं उनको केंद्र और राज्य दोनों जगह सरकार बनाने का भरपूर मौका मिला था, लेकिन इनकी नीयत में ही खोट था इसलिए इन्होने न तो स्वयं कोई कार्य किया और न ही उस समय केंद्र की मोदी सरकार को यहाँ मदद करने दी | प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने अपने सम्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने और संपर्क में आने वाली जनता के स्वस्थ्य की चिंता करते हुए विधानसभा चुनावों में जीत के लिए जुट जाने का आहवाहन किया ।

इस वर्चुअल सभा में सीएम व प्रदेशाध्यक्ष के साथ पार्टी महामंत्री संघटन अजेय कुमार, वर्चुअल सभा संयोजक पुष्कर काला, शेखर वर्मा, अजीत नेगी समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड विपक्ष पर जमकर साधा निशाना

Related Stories

नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
तमक नाले में लापता चालक हवलदार की तलाश के दौरान रेस्क्यू अभियान Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से मृतक की प्रतीकात्मक तस्वीर Udham Singh Nagar: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, दो भाई मलबे में दबे; एक की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, दो भाई मलबे में दबे; एक की मौत

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

  • रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

  • लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

  • उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

  • तमक नाले में लापता चालक हवलदार की तलाश के दौरान रेस्क्यू अभियान Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,228)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,485)
  • खेल (361)
  • चंपावत (980)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,106)
  • नैनीताल (6,479)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,156)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (922)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया  कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद