Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हों लंबित शासनादेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 15 जून तक जारी हों लंबित शासनादेश

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लंबित शासनादेश 15 जून 2026 तक जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क और मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
Mohan Chandra Joshi May 2, 2026
सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

ख़बर शेयर करें -

बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और सड़क समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, हर विकासखंड में बालिकाओं के लिए छात्रावास बनाने के निर्देश

देहरादून, 2 मई 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और उनकी प्रभावी निगरानी के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। शनिवार को सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि सभी लंबित शासनादेश 15 जून 2026 तक हर हाल में जारी किए जाएं। साथ ही मुख्यमंत्री घोषणाओं की मॉनिटरिंग के लिए प्रोग्राम इवैल्यूएशन एंड रिव्यू टेक्निक (PERT) चार्ट तैयार करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष, स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों से जुड़ी समस्याओं का विभागीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विधायकगणों द्वारा उठाई जा रही जनसमस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जनता को राहत मिल सके।
बैठक में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों की मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक विकासखंड में बालिकाओं के लिए एक-एक छात्रावास बनाया जाएगा। इसके लिए उन विद्यालयों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए जहां छात्राओं की संख्या अधिक है तथा आवश्यक भूमि उपलब्ध कराई जा सके।
मुख्यमंत्री ने रघुनाथ मंदिर, कोट ब्लॉक स्थित लक्ष्मण मंदिर और फलस्वाड़ी स्थित सीता माता मंदिर को धार्मिक सर्किट के रूप में भव्यता से विकसित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों के विकास से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग और जिलाधिकारियों को केंद्रीय विद्यालय संगठन से संबंधित प्रस्तावों को केंद्र सरकार के मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें शीघ्र स्वीकृति मिल सके। युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पौड़ी में मल्टीपरपज हॉल बनाने की बात भी कही गई।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोपवे परियोजनाओं की अलग से समीक्षा की जाए तथा पार्किंग की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। साथ ही सरकारी कार्यालयों में नियमित रूप से सोलर पैनल लगाने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, राजकुमार पोरी और दलीप सिंह रावत के अलावा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रमन, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, रणवीर सिंह चौहान, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष तथा वर्चुअल माध्यम से गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय और जिलाधिकारी पौड़ी स्वाति भदौरिया मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: CM Announcements CM Dhami Dehradun News Dhami government Kotdwar Pauri News Pushkar Singh Dhami Satpal Maharaj Secretariat Meeting Uttarakhand Government Uttarakhand Morning Post Uttarakhand News Yamkeshwar उत्तराखंड समाचार देहरादून मुख्यमंत्री घोषणाएं सीएम धामी

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
मुख्य सेवक सदन, देहरादून में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
गदरपुर में शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच बरसते बादल। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi July 31, 2026
देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत के बाद शोक का माहौल। देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तहसील हल्द्वानी का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60%

  • मुख्य सेवक सदन, देहरादून में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश

  • गदरपुर में शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श

  • उत्तराखंड में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट के बीच बरसते बादल। Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून

  • देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत के बाद शोक का माहौल। देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,968)
  • उधमसिंह नगर (1,311)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (680)
  • देहरादून (10,975)
  • नैनीताल (6,422)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,117)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60% Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी के बड़े फैसले, ₹227 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी; पेंशनरों की महंगाई राहत 60% Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के सख्त निर्देश Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श Uttarakhand News: शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को मुख्यमंत्री धामी का नमन, बोले– राष्ट्रभक्ति की अमर प्रेरणा हैं उनके आदर्श Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश, 2 अगस्त से और सक्रिय होगा मानसून देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी