Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर देहरादून में आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्या पूजन तभी सार्थक है, जब बेटियों को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर देहरादून में 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित करते हुए।

बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में सीएम धामी ने मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित किया।

ख़बर शेयर करें -

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी छात्राओं का सम्मान, सीएम धामी बोले—कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के समान अवसर।

देहरादून, 11 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित ‘बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि का प्रथम दिवस एक साथ होना विशेष संयोग है। भारतीय संस्कृति में सदियों से कन्याओं को शक्ति का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन की वास्तविक सार्थकता तभी है, जब हम बेटियों को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करें। बेटियां केवल परिवार की खुशियां ही नहीं, बल्कि समाज की शक्ति और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और लखपति दीदी जैसी पहलों से महिलाओं एवं बेटियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिल रहे हैं। राज्य सरकार भी बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार तक प्रत्येक स्तर पर सहयोग प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये तथा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना से अब तक चार लाख से अधिक बेटियां लाभान्वित हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के माध्यम से माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करने वाले बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि कोई भी बेटी आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना और गार्गी संस्कृत बालिका छात्रवृत्ति योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। निःशुल्क साइकिल योजना तथा महिला छात्रावासों के निर्माण जैसी पहलों से भी बालिका शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल शिक्षा और आधुनिक तकनीक का विशेष महत्व है। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें तकनीक से जोड़कर ज्ञान और कौशल विकास के नए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी के माध्यम से धनराशि देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ कौशल विकास, नवाचार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आलम्बन आर्ट, आलम्बन गांव और आलम्बन कैफे जैसी पहलों से जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही नव्या 2.0 के माध्यम से हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर की किशोरियों एवं युवतियों को कौशल विकास तथा उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा भी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। बाल विवाह और अन्य सामाजिक बुराइयों की रोकथाम के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अनाथ बच्चों के लिए राजकीय सेवाओं में पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण तथा पॉक्सो पीड़ित बच्चों को कानूनी सहायता एवं मानसिक देखभाल उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक जनपद में सपोर्ट पर्सन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बेटी को भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में जाम पर जताई नाराजगी, वैकल्पिक मार्गों के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा के साथ किसी प्रकार का अन्याय न हो, इसके लिए राज्य में कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। मुख्यमंत्री ने बालिकाओं से बड़े सपने देखने, निरंतर परिश्रम करने और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ राज्य सरकार प्रत्येक बेटी को आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के माध्यम से मेधावी बालिकाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य उनकी उपलब्धियों को प्रोत्साहन देने के साथ अन्य बेटियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने सभी सम्मानित बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास बंशीलाल राणा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: ##GirlsEducation #DehradunNews #GirlChildDay #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews

Related Stories

किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नरेंद्रनगर में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती शुभारंभ अवसर पर Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पर्यटन

Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हुए। Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बादलों से घिरी ऊंची पहाड़ियां और बर्फ से ढकी चोटियां। Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा, जहां शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालु दर्शन करेंगे। Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: नवरात्रि के पहले दिन आज खुलेंगे पाताल भुवनेश्वर गुफा के द्वार, होंगे दर्शन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी का शारदीय नवरात्रि शुभकामना संदेश और मां पीतांबरा माई। Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन
  • अध्यात्म
  • उत्तरप्रदेश
  • उत्तराखंड

Navratri Special: शारदीय नवरात्रि पर गुरु जी की शुभकामनाएं, मां पीतांबरा की कृपा से मंगलमय हो जीवन

Mohan Chandra Joshi October 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • किच्छा में NH-74 पर ट्रक की बाइक से टक्कर के सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नरेंद्रनगर में श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती शुभारंभ अवसर पर Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • पर्यटन

    Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर देहरादून में 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर सम्मानित करते हुए। Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करते हुए। Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में बादलों से घिरी ऊंची पहाड़ियां और बर्फ से ढकी चोटियां। Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (475)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,732)
  • उधमसिंह नगर (1,347)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (747)
  • देहरादून (11,358)
  • नैनीताल (6,593)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (315)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,222)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन Tehri News: सीएम धामी ने किया कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ, 19 अक्टूबर तक होंगे आयोजन Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर Dehradun News: सीएम धामी ने 149 मेधावी बालिकाओं को दिए स्मार्टफोन, बोले- बेटियों को मिलें समान अवसर Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना Uttarakhand News: नवरात्रि के पहले दिन सीएम धामी ने की मां दुर्गा की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम Uttarakhand Weather: चार दिन पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, 15 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम