Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके 75वें जन्म दिवस पर दी शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • संस्कृति

देहरादून – मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके 75वें जन्म दिवस पर दी शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi August 12, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • नरेन्द्र सिंह नेगी को सम्मानित कर ‘हमारा लोकनायक’ पुस्तक का किया विमोचन

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर उनका सम्मान कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हमारा लोकनायक पुस्तक का विमोचन भी किया। पुस्तक में मातृभाषा में 13वीं शताब्दी से लेकर 1962 तक के वीर भड़ों और सेना के जवानों सहित 12 लोकनायकों के दस्तावेज शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र सिंह नेगी को विश्व को अलोकित करने वाली पहाड़ की आवाज बताते हुये उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि वीर भूमि भी है। हमारा इतिहास वीरों की वीरता से भरा है। हमारे वीरों की वीरता का वर्णन लिखित रूप में कम तथा श्रुति परम्परा में ज्यादा रहा है। हमारा लोकनायक पुस्तक के प्रकाशन को शानदार प्रयास बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सदप्रयास हमारी भावी पीढी को राज्य की वीरता एवं साहस की विरासत से परिचित कराने में मददगार होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध लोक संस्कृति एवं सामाजिक सरोकारों को अपने गीतों एवं संगीत के माध्यम से देश व दुनिया तक पहुंचाने का कार्य नेगी जी ने किया है। वे वास्तव में समाज के सफल नायक के रूप में रहे हैं। उनके गीत राज्य वासियों को अपनी परम्पराओं से जोड़ने में मददगार रहे हैं। नेगी जी ने गढ़वाल कुमाऊं, जौनसार क्षेत्र ही नहीं पूरे उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उत्तराखण्ड की पहचान बनायी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नेगी जी अपनी विशिष्ट रचना धर्मिता से समाज को और बेहतर दिशा देने का कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मातृभाषा को बढावा देने की व्यवस्था है। अपनी भाषा में ऐसे प्रकाशन निश्चित रूप से युवा पीढी को भी लाभान्वित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान इतिहास में अनाम रहने वाले वीर महापुरूषों, जिन्हें सम्मान नहीं मिल पाया उन्हें सम्मानित करने के साथ पहचान दिलाने का भी कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि समाज को कुछ देने वालों को ही सदैव याद किया जाता है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाये गये पेड़ों के फल हमें प्राप्त हो रहे है। हम आज पेड़ लगायेंगे तो उनके फलों का उपयोग भावी पीढी करेगी। भावी पीढी को हम क्या दे सकते हैं यह हमारा भाव होना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day: CM धामी ने परेड ग्राउंड में फहराया तिरंगा, विकसित उत्तराखंड के संकल्प के साथ की 7 बड़ी घोषणाएं

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पुस्तक में कुछ ही लोकनायकों का उल्लेख हो पाया है। हमारा प्रयास हो कि प्रदेश के जितने भी लोकनायक हुए हैं उनकी वीरता का समावेश इसी प्रकार पुस्तक के रूप में किया जाय ताकि युवा पीढी इसमें अपने को जोड सके तथा उन्हें अपनी समृद्ध परम्पराओं की भी जानकारी हो सके। श्री नरेन्द्र सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री को उनके द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का सैट भी भेंट किया।
पुस्तक के सम्पादक गणेश खुगसाल गणी ने बताया कि हमारा लोकनायक पुस्तिका मातृभाषा गढ़वाली में प्रकाशित है।उत्तराखण्ड का गौरवशाली इतिहास जो लोक गाथाओं में मिलता है । देश, काल और परिस्थिति के अनुसार समाज में समय- समय पर अलग-अलग तरह के नायकों का उदय हुआ है। इन लोक नायकों ने अपने समय में अपनी वीरता/शौर्य से ऐसे उदाहरण पेश किये जो इतिहास का हिस्सा बन गये। पुस्तक में उल्लिखित लोकनायकों गढ़ु सुम्याल ,कफ्फू चौहान, माधोसिंह भण्डारी, लोदी रिखोला, तीलू रौतेली, जीतू बगड्वाल ,जीतू बगड्वाल, पंथ्या दादा , प्रथम विक्टोरिया क्रॉस दरवान सिंह नेगी, सबसे युवा विक्टोरिया क्रॉस विजेता गबर सिंह, पेशावर काण्ड के नायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली,84 दिन का अनशन करने वाले शहीद श्रीदेव सुमन, 1962 के युद्ध में नूरानांग का हीरो राइफलमैन जसवन्त सिंह रावत पर केन्द्रित सामग्री एक साथ पुस्तक के रूप में प्रकाशित है। लोकनायकों पर केन्द्रित विशेष सामग्री के साथ ही लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी जी द्वारा लिखित ऐतिहासिक बावन गढ़ू को देश गीत भी इस पुस्तक की अमानत है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के प्रकाशन में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी का भी सराहनीय योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा

इस अवसर पर नन्द किशोर हटवाल, विश्वजीत नेगी, देवेश जोशी,बीना बेंजवाल, दिनेश शास्त्री ,विपिन बलूनी, ओ.पी बेंजवाल, मनोज इष्टवाल,कीर्ति नवानी के साथ ही बड़ी संख्या में संस्कृति व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - मुख्यमंत्री ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके 75वें जन्म दिवस पर दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

रुद्रपुर में सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
चमोली की निर्माणाधीन टनल में लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल दौरे पर रहेंगे। Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
नैनीताल जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल जनप्रतिनिधि और लोग Independence Day: नैनीताल जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से पौधरोपण तक हुए विविध आयोजन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Independence Day: नैनीताल जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से पौधरोपण तक हुए विविध आयोजन

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
लालकुआं में आंचल दुग्ध संघ के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस पर देहरादून कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: डीएम आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, बोले- स्वतंत्रता की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, बोले- स्वतंत्रता की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी

Mohan Chandra Joshi August 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुद्रपुर में सड़क हादसे की प्रतीकात्मक तस्वीर Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत

  • चमोली की निर्माणाधीन टनल में लापता श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाती एसडीआरएफ टीम Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज
    • उत्तराखंड
    • चमोली
    • दुर्घटना

    Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल दौरे पर रहेंगे। Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • नैनीताल जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल जनप्रतिनिधि और लोग Independence Day: नैनीताल जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से पौधरोपण तक हुए विविध आयोजन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Independence Day: नैनीताल जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से पौधरोपण तक हुए विविध आयोजन

  • लालकुआं में आंचल दुग्ध संघ के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करते अध्यक्ष मुकेश बोरा Lalkuan News: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,141)
  • उधमसिंह नगर (1,318)
  • क्राइम (3,470)
  • खेल (358)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (446)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (700)
  • देहरादून (11,068)
  • नैनीताल (6,459)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,142)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत Rudrapur News: गश्त के दौरान सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज Chamoli Tunnel Accident: टनल से एक और श्रमिक का शव बरामद, लापता दो श्रमिकों की तलाश तेज Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम Nainital News: मुख्यमंत्री धामी कल नैनीताल दौरे पर, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम Independence Day: नैनीताल जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से पौधरोपण तक हुए विविध आयोजन Independence Day: नैनीताल जिले में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से पौधरोपण तक हुए विविध आयोजन Lalkuan News: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा Lalkuan News: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, कर्मचारियों के लिए वर्दी की घोषणा