Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: मुख्यमंत्री ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मुख्यमंत्री ने विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

Mohan Chandra Joshi December 18, 2025
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र, नींबूवाला, देहरादून में विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी छात्रों को सम्मानित एवं विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।

बड़ी संख्या में आई मुस्लिम महिलाओं ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी एक भाई के रूप में प्रदेश और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत की एकता और अखंडता के संरक्षण के लिए हमारे मौलिक कर्तव्यों को याद करने का अवसर है। भारतीय संस्कृति में सदियों से समानता और सभी धर्मों तथा समुदायों के प्रति सम्मान की परंपरा रही है। भारत में अनेकों संस्कृतियों, परंपराओं, भाषाओं और खान-पान की विविधता के बावजूद एकता की भावना रही हैं। उन्होंने कहा वसुधैव कुटुम्बकम के महान सिद्धांत को आत्मसात करते हुए भारत ने हमेशा समूची दुनिया को एक परिवार के रूप में माना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ सभी समुदायों को आगे बढ़ाया जा रहा है। आज जन-धन योजना, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, मुफ्त राशन योजना जैसी अनेकों योजनाओं के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण, लंगर से सभी प्रकार के करों को हटाना, जियो पारसी योजना, बौद्ध सर्किट का विकास, जैन अध्ययन केंद्र की स्थापना, हज यात्रा की प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने एवं तीन तलाक जैसी कुप्रथा का अंत जैसे निर्णय लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के माध्यम से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, आईटीआई, स्वास्थ्य केंद्र और कौशल विकास संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा नए वक़्फ़ कानूनों में सुधार के माध्यम से वक़्फ़ संपत्तियों के पारदर्शी, उत्तरदायी की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए हैं, ताकि इन संपत्तियों का वास्तविक लाभ समाज के गरीब, जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों तक पहुँच सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक प्रोत्साहन योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहन राशि दे रही है। पूर्वदशम एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को वार्षिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा जनता से किए वादे के अनुसार हमने राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया है। हमने समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में पूरे देश को एक नई दिशा दिखाने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक क्षेत्रों में मांग के अनुरूप आर्थिक एवं शैक्षणिक विकास को गति देने के लिए अल्पसंख्यक विकास निधि की स्थापना भी की गई है। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 4 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री हुनर योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है। अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के लिए 25 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मौलाना आज़ाद एजुकेशन ऋण योजना के अंतर्गत अल्पसंख्यक वर्ग के गरीब छात्र-छात्राओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त शिक्षा ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पिछले 4 वर्षों में 169 लाभार्थियों को 4 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश में नया अल्पसंख्यक शिक्षा कानून लागू किया है। ये कानून किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तराखंड के सभी अल्पसंख्यक समुदायों सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी और मुस्लिमों को शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर और संवैधानिक अधिकार प्रदान करेगा। जिसके अंतर्गत सभी मदरसों सहित सभी अल्पसंख्यक विद्यालयों में धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम पढ़ाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur News: 'खेत बचाओ अभियान' से किसानों को बड़ी सौगात, शिवराज-धामी ने ₹369.66 करोड़ की योजनाओं संग किए कई बड़े ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी धर्मों की स्वायत्तता की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून भी लागू किया है। ताकि किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या छल से होने वाले धर्मांतरण को रोका जा सके और सामाजिक सौहार्द बना रहे। मुख्यमंत्री ने कहा विश्व के कई अन्य देशों में अल्पसंख्यक समुदायों को भेदभाव, उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने विश्व अल्पसंख्यक दिवस के अवसर पर सभी अल्पसंख्यको से आह्वान करते हुए कहा कि सभी सोशल मीडिया के माध्यम से उन देशों में हो रहे अत्याचार और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाएं।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष फरजाना बेगम, पद्मश्री डॉ. आर.के जैन, श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष वक्फ बोर्ड शादाब शम्स, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

भगवानपुर में प्रेम निकाह की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत। Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी में नितिन हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई। Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
हल्द्वानी-काठगोदाम में वीकेंड के दौरान लागू ट्रैफिक डायवर्जन और रूट प्लान। Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महानगर

Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की समूह-ग भर्ती परीक्षाओं से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
देहरादून में प्रेस वार्ता के दौरान उत्तराखंड की ट्राउट मछली के अंतरराष्ट्रीय निर्यात की जानकारी देते मत्स्य विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा। Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य बनने के बाद पहली बड़ी सफलता

Mohan Chandra Joshi June 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भगवानपुर में प्रेम निकाह की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत। Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत

  • रुद्रपुर के विक्रांत हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा

  • हल्द्वानी में नितिन हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई। Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट

  • हल्द्वानी-काठगोदाम में वीकेंड के दौरान लागू ट्रैफिक डायवर्जन और रूट प्लान। Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • महानगर

    Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की समूह-ग भर्ती परीक्षाओं से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर। UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,574)
  • उधमसिंह नगर (1,286)
  • क्राइम (3,415)
  • खेल (355)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,764)
  • नैनीताल (6,337)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,041)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (404)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (884)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत Roorkee Crime: बेटी के प्रेम निकाह से नाराज मामा ने भांजे को चाकू से गोदा, रास्ते में मौत Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा Rudrapur Crime: सोशल मीडिया विवाद से शुरू हुई खूनी रंजिश, विक्रांत हत्याकांड का 12 घंटे में बड़ा खुलासा Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट Haldwani Crime: नितिन हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पूर्व भाजपा पार्षद और बेटे पर गैंगस्टर एक्ट Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान Haldwani Traffic Advisory: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, निकलने से पहले देखें रूट प्लान UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां UKSSSC Exam Update: समूह-ग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, आयोग ने बदली दो भर्ती परीक्षाओं की तिथियां