Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi January 24, 2024
ख़बर शेयर करें -

‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ के तहत वर्ष 2022 और 2023 की टॉपर 318 बालिकाओं को किया पुरस्कृत

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के ‘परिवर्तन पोर्टल’ को किया लॉन्च

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन’ कार्यक्रम के तहत मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया। जनपद स्तर पर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में प्रत्येक जनपद से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं और विकासखण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मार्ट फोन देकर पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्ष 2022 और 2023 की टॉपर 318 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का ‘परिवर्तन पोर्टल’ लॉन्च किया और बालिका निकेतन, देहरादून की बालिकाओं को चन्द्रयान की अनुकृति भी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश की अपनी सभी बेटियों की सुरक्षा के लिए सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध हैं। हमारी बेटियों के साथ अन्याय करने वालों की उत्तराखण्ड और हमारे समाज में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते प्रदेश की किसी भी बेटी का अपमान उनका अपमान है। ऐसा करने वालों के खिलाफ वे कठोरतम कार्रवाई करने से कभी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां हमारी शान, मान और अभिमान हैं। महान वीरांगना तीलू रौतेली से प्रारंभ होने वाली हमारे प्रदेश की वीर नारियों की सूची में टिंचरी माई, गौरा देवी, चन्द्रप्रभा ऐतवाल, गंगोत्री गर्ब्याल और बछेंद्री पाल जी तक ऐसे अनेकों नाम हैं, जिन्होंने हर चुनौती को छोटा साबित करते हुए कुप्रथाओं को तोड़ने और आत्म सम्मान से जीवन जीने की राह समाज को दिखाई है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज हमारी बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना एक अलग मुकाम बनाया है और प्रदेश का नाम रोशन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीषण सड़क हादसे में शिक्षक समेत दो की मौत, नई कार की खुशी बदली मातम में

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई विभिन्न योजनाएं हमारी बेटियों को और अधिक आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सहयोग प्रदान कर रही हैं। राज्य सरकार ने हाल ही में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है। पहले पहाड़ में बेटियों के जीवन का दूसरा नाम ही संघर्ष था, लेकिन अब दृश्य बदल रहा है और हमारे सीमान्त गांवों की बेटियां भी अपने सपनों को साकार कर रही हैं। आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के मूलमंत्र को लेकर राज्य सरकार ने भी बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, स्वास्थ और कौशल विकास तक के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं जिनमें महालक्ष्मी किट योजना, खुशियों की सवारी योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री महिला पोषण जैसी योजनाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड की हर बेटी सशक्त हो, सबल हो और प्रदेश के समग्र विकास में बराबर की भागीदार हो। उन्होंने कहा कि वे एक अभिभावक की तरह हमेशा प्रदेश की बेटियों के साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली सभी बालिकाओं को शुभकामना देते हुए कहा कि आज बालिकाओं के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदल रहा है। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में बेटियां नये कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोहाघाट में गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू

इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल, निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास प्रशांत आर्य, मुख्य परिवीक्षा अधिकारी मोहित चौधरी एवं मेधावी बालिकाओं के अभिभावक उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में बदलते मौसम और बादलों का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
देहरादून में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार दो आरोपी पुलिस टीम के साथ। Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi May 14, 2026
उत्तराखंड तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान: देहरादून-हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
रुद्रप्रयाग SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में खाई में फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
हल्द्वानी में काठगोदाम पुलिस और एसओजी की कार्रवाई में चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
नैनीताल में विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्रों से संवाद करते सीडीओ अरविन्द कुमार पाण्डेय। Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: हेड़िया स्कूल में तीन दिन तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सीडीओ सख्त; पदमपुरी कॉलेज बना मिसाल

Mohan Chandra Joshi May 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में बदलते मौसम और बादलों का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान

  • देहरादून में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार दो आरोपी पुलिस टीम के साथ। Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू

  • उत्तराखंड तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान: देहरादून-हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

  • रुद्रप्रयाग SDRF टीम ने कठिन परिस्थितियों में खाई में फंसे दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकालते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा किया। Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • रुद्रप्रयाग

    Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया

  • हल्द्वानी में काठगोदाम पुलिस और एसओजी की कार्रवाई में चरस के साथ गिरफ्तार आरोपी। Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (427)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (110)
  • उत्तराखंड (24,055)
  • उधमसिंह नगर (1,262)
  • क्राइम (3,347)
  • खेल (350)
  • चंपावत (932)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (585)
  • देहरादून (10,517)
  • नैनीताल (6,215)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (473)
  • पौड़ी (305)
  • बागेश्वर (950)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (975)
  • यात्रा (382)
  • राजनीति (388)
  • राष्ट्रीय (1,102)
  • रुद्रप्रयाग (687)
  • रोजगार (471)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (595)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,332)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश -बिजली का अलर्ट, 15 मई से फिर बढ़ेगा तापमान Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू Dehradun Crime News: कैंट क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार; तीन महिलाएं रेस्क्यू उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी उत्तराखंड मौसम तात्कालिक: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, कई जिलों में ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया Rudraprayag Accident: जवाड़ी पुल के पास 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने दो को सुरक्षित बचाया Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार Haldwani News: काठगोदाम पुलिस और एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार