Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून – मुख्यमंत्री धामी ने स्टेट हैंडलूम एक्सपो का किया शुभांरभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून – मुख्यमंत्री धामी ने स्टेट हैंडलूम एक्सपो का किया शुभांरभ

Mohan Chandra Joshi January 27, 2024
ख़बर शेयर करें -

-मुख्यमंत्री ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर बुनकरों आदि का किया उत्साहवर्धन

-इस अवसर पर 10 शिल्पियों को प्रदान किया गया उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार

Dehradun News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल मैदान में आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक्सपो में लगी विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर शिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दस लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार भी प्रदान किए। इसके तहत एक लाख रुपए की धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र दिए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्टेट हैंडलूम एक्सपो अपने-आप में विशिष्ट है, क्योंकि इसका स्वरूप जहां एक ओर मेले जैसा है वहीं यह व्यापारिक और स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे युवाओं और महिलाओं को अपने कार्य का प्रदर्शन करने हेतु एक विशिष्ट मंच भी प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने शिल्प रत्न एवं हथकरघा, हस्तशिल्प एवं लघु उद्यम क्षेत्र में पुरूस्कृत सभी उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिल्पियों, बुनकरों एवं लघु उद्यमियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से जहां एक ओर स्थानीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है वहीं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ’’आत्मनिर्भर भारत’’ के मंत्र को भी मजबूती मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के स्टेट हैंडलूम एक्सपो के माध्यम से व्यापारियों, कलाकारों, कारीगरों आदि को परस्पर अनुभवों के आदान-प्रदान में भी सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि एक्सपो में महिला समूहों द्वारा विभिन्न स्टॉलों का संचालन व गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का विपणन आर्थिक सशक्तता की ओर महिलाओं की रुचि को भी प्रदर्शित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बताया गया है कि राज्य में 4 लाख 22 हजार परिवारों को संगठित कर 56 हजार 362 समूह तथा 5 हजार 718 ग्राम संगठन तैयार किये गये हैं। इन संगठनों को व्यवसायिक गतिविधियों से निरंतर जोड़े रखने के लिए 350 पंजीकृत सहकारिताओं का गठन किया गया है। जिनमें से आज यहां पर उत्तराखण्ड राज्य और अन्य राज्यों के स्वयं सहायता समूहों के हैंण्डी क्राफ्ट, हैण्डलूम, जैविक उत्पाद एवं स्थानीय व्यंजन आदि के स्टॉल प्रदर्शित किये गये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति को आप हैंडलूम में उकेरिए और देखिए बाजार अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे पिछौडे के डिजाइन की अलग पहचान है। इसकी बहुत मांग है और यह मांग देश ही नहीं दुनिया भर में बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां की टोपी को आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने जब से पहना है वो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं लंदन और दुबई के दौरे पर गया तो वहां पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस टोपी को पहनकर स्वागत किया। यह दर्शाता है कि हमारे उत्पाद पूरी दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात, मुंबई, बैंगलोर सहित अन्य स्थानों पर भी जब हम गए तो लोगों के सिर पर उत्तराखंड की टोपी थी और उस पर ब्रह्मकमल का चिन्ह बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: भूमि विवाद, धोखाधड़ी और अवैध निर्माण पर आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, कई मामलों का निस्तारण

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे हैंडलूम में आप यहां के प्रतीक चिन्ह हमारी संस्कृति का समावेश करेंगे तो ये निश्चित ही देश दुनिया में लोकप्रियता और पहचान दिलाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जो जैकेट मैंने पहनी हुई है, वो आपकी बनाई हुई है, इसकी बहुत मांग है, क्योंकि प्रदेश में भांग के रेशे से, बांस के रेशे से जैकेट्स बन रही है, मफलर बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मंत्र ’’वोकल फार लोकल, लोकल फार गलोबल थीम’’ के अर्न्तगत राज्य के आर्गेनिक उत्पाद एवं परम्परागत शिल्प उत्पादों के विकास एवं विपणन के लिए निरन्तर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी जब लगभग दो वर्ष पहले वाइब्रेंट विलेज के तहत माणा प्रवास पर आए थे तो उनके द्वारा उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के लिए ब्रांड बनाने का सुझाव दिया था। इस पर अमल करते हुए हमारी सरकार ने विगत दिसंबर माह में देहरादून में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान हाउस ऑफ हिमालयाज नाम से अम्ब्रेला ब्रांड का शुभारंभ आदरणीय प्रधानमंत्री जी के हाथों करा दिया है। इसके लिए कंपनी भी बन गई है और इसे रजिस्टर्ड भी करा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्थानीय शिल्प उत्पादों के विकास एवं विपणन के प्रोत्साहन के लिए राज्य सरकार की विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है जिसमें शिल्पी पेंशन योजना, शिल्प रत्न पुरूस्कार, मेला एवं प्रदर्शनी एवं केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना प्रमुख हैं। हमारी सरकार हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिल्पियों के मान सम्मान के लिए भी प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारे लिए अत्यन्त हर्ष का विषय है कि उत्तराखण्ड ने राज्य में उत्पादित, निर्मित 9 हस्तशिल्प उत्पादों ने जीआई टैग प्राप्त किये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व आयु सीमा

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम राज्य के लोगों को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है कि आज वैश्विक पटल पर हमारा देश विश्व को एक नई दिशा दिखाने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का हमारी देवभूमि के प्रति विशेष लगाव रहा है और इसे हमारे यहां केंद्र सरकार द्वारा संचालित हो रही विशिष्ट परियोजनाओं के माध्यम से समझा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के विकास का कार्य जो पहले एक सपना मात्र लगता था वह आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जमीन पर संभव होता दिख रहा है। आज के आधुनिक युग में भी प्रत्येक उत्तराखंडी अपनी संस्कृति से जुड़ा हुआ है। आज का यह हैंडलूम एक्सपो, अपनी जड़ों से जुड़े रहने की हमारी इसी जिद को प्रदर्शित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा मानना है कि एक समृद्धशाली उत्तराखंड के निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में प्रत्येक स्थान पर निरंतर होते रहें।

इस अवसर पर विधायक राजपुर रोड खजान दास, राज्य स्तरीय महिला उद्यमी परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल , सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून - मुख्यमंत्री धामी ने स्टेट हैंडलूम एक्सपो का किया शुभांरभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट की फाइल फोटो। Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
केदारनाथ धाम में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा। Kedarnath Yatra: श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वास्थ्य

Kedarnath Yatra: श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
बागेश्वर में कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि। Bageshwar: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूरे जिले ने शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को किया नमन
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूरे जिले ने शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को किया नमन

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
उत्तराखंड में मानसून के बीच भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी का प्रतीकात्मक दृश्य Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व आयु सीमा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व आयु सीमा

Mohan Chandra Joshi July 26, 2026
लालकुआँ स्थित माँ अवंतिका शक्तिपीठ में देवशयनी एकादशी पर विशेष पूजा-अर्चना और दीपदान करते श्रद्धालु। Lalkuan: देवशयनी एकादशी पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ में दीपदान, विशेष पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan: देवशयनी एकादशी पर माँ अवंतिका शक्तिपीठ में दीपदान, विशेष पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

Mohan Chandra Joshi July 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट की फाइल फोटो। Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन

  • केदारनाथ धाम में श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर रेस्क्यू टीम ने एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा। Kedarnath Yatra: श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग
    • स्वास्थ्य

    Kedarnath Yatra: श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

  • बागेश्वर में कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि। Bageshwar: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूरे जिले ने शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को किया नमन
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूरे जिले ने शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को किया नमन

  • उत्तराखंड में मानसून के बीच भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट Uttarakhand Weather Update: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान

  • रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करते अभ्यर्थी का प्रतीकात्मक दृश्य Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व आयु सीमा
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय
    • रोजगार

    Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व आयु सीमा

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (455)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (118)
  • उत्तराखंड (24,911)
  • उधमसिंह नगर (1,303)
  • क्राइम (3,450)
  • खेल (357)
  • चंपावत (970)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (678)
  • देहरादून (10,944)
  • नैनीताल (6,412)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (966)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,101)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,143)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (621)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,362)
  • हरिद्वार (905)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन Uttarakhand News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन Kedarnath Yatra: श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया Kedarnath Yatra: श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया Bageshwar: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूरे जिले ने शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Bageshwar: कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि, पूरे जिले ने शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को किया नमन Uttarakhand Weather Update: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान Uttarakhand Weather Update: झमाझम बारिश से बदला मौसम, अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट; रहें सावधान Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व आयु सीमा Railway Apprentice Recruitment 2026: रेलवे अप्रेंटिस के बंपर पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता व आयु सीमा