देहरादून (बड़ी खबर): सरकार ने किए इन पांच आईपीएस अफसरों के प्रमोशन
देहरादून: उत्तराखंड में पुलिस मुख्यालय से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। सोमवार को देर शाम शासन ने पांच पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन कर DIG बना दिया गया है। जिन अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है उनमें आईपीएस जन्मेजय खंडूरी , सुनील मीणा , सदानंद दाते , सेंथिल अबुदेई एवं योगेंद्र सिंह रावत शामिल है। अब यह पांचों अधिकारी DIG की कमान सम्भालेंगे।
बता दें कि सीएम धामी ने पदभार संभालते ही युवा पुलिस अफसर जन्मेजय खंडूरी को राजधानी की कमान सौंपी थी। एसएसपी का पदभार ग्रहण करते ही वह एक्शन में नज़र आए और बेहतरीन काम कर रहे हैं। इससे पहले नैनीताल हरिद्वार जैसे बड़े जिले को शानदार तरीके से चलाने के साथ ही कांवड़ मेले में ऐतिहासिक भीड़ के समय 48 घण्टे तक खंडूरी हर की पैड़ी पर रहकर फोर्स का मनोबल बढ़ाने में सबसे आगे रहे।
इतना ही नही खंडूरी ने कुंभ मेले में बतौर एसएसपी कुंभ मेला भी शानदार काम किया है। जन्मेजय के बारे में पुलिस में सर्वाधिक इनके कुशल व्यवहार व टीम वर्क के साथ काम करने की चर्चा आम है। अब इन्हें DIG की जिम्मेदारी सौपी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लखनऊ: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक हलकों में शोक की लहर