Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून : बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून : बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Mohan Chandra Joshi September 27, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन बचपन बचाओ आंदोलन (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत स्वयंसेवी संस्थाओं को लामबंद कर इस मुहिम से जोड़ने के लिए उत्तराखंड सरकार के गृह विभाग के साथ मिल कर देहरादून के आई आर डी टी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में उत्तराखंड सरकार के विभिन्न महकमों के साथ 2030 तक देश से बाल विवाह के पूरी तरह खात्मे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गहन विचार विमर्श किया गया। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी द्वारा पिछले साल ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के एलान के बाद बीबीए देश के सभी राज्यों में इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन कर रहा है, जिसके तहत उत्तराखंड में भी यह आयोजन हुआ। सम्मेलन में सभी हितधारकों ने विचारों का आदान-प्रदान किया और उत्तराखंड को बाल विवाह मुक्त बनाने के उपायों की रूपरेखा तैयार की।


इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड गृह विभाग की अपर सचिव निवेदिता कुकरेती के अलावा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, महिला एवं बाल कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रशांत आर्य, श्रम विभाग के अतिरिक्त श्रम आयुक्त अनिल पेटवाल और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की उप निदेशक सुजाता सिंह भी मौजूद थीं।

‘बचपन बचाओ आंदोलन’ के कार्यकारी निदेशक धनंजय टिंगल ने सम्मेलन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए कहा, “पिछले साल नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा किए गए आह्वान के बाद पूरे देश में इसकी अप्रत्याशित और आश्चर्यचकित कर देने वाली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। देश भर के 7028 गांवों से 76,000 महिलाएं और बच्चे मशाल लेकर एक साथ सड़कों पर उतरे और बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई। देश के 20 राज्यों में आयोजित होने वाले ये सम्मेलन 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक और कदम हैं। बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई और इसके पूरी तरह से खात्मे के लिए हमें एक बहुस्तरीय और बहुआयामी रणनीति की आवश्यकता है। इन परामर्श सम्मेलनों के जरिए हम सभी हितधारकों को साथ लाना चाहते हैं कि ताकि इस अपराध के खिलाफ हम सभी साझा लड़ाई लड़ सकें। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई में हम कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और इसमें शामिल लोगों ने जिस तरह की प्रतिबद्धता दिखाई है, उससे हमारे संकल्प और हौसले को और बल मिला है।”

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं


बाल विवाह की बुराई के खिलाफ लड़ाई में सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की अहमियत और इस बात पर जोर देते हुए कि शिक्षा अकेले ही बाल विवाह के पूरी तरह खात्मे के लिए सबसे कारगर औजार हो सकती है, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा, “बाल विवाह के खिलाफ प्रभावी तरीके से लड़ाई के लिए हमें एक साझा कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। साथ ही हमें समाज के सबसे असुरक्षित बच्चों के साथ काम करने की भी जरूरत है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उनके साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने पाए।”
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक ने बाल विवाहों को रोकने में सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा करते हुए स्वीकार किया कि इसके खिलाफ लड़ाई में बिना वक्त जाया किए नए विचारों और उपायों पर अमल की जरूरत है। उन्होंने कहा, “विडंबना ये है कि एक तरफ जहां हम इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नैतिक और कानूनी रूप से गलत होने के बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में बाल विवाह की सामाजिक स्वीकृति है। यह एक बड़ी चुनौती है लेकिन समाज के हर व्यक्ति को इस बुराई के बारे में जागरूक करने के लिए हमें एक साथ मिलकार काम करने और कानूनों पर प्रभावी और व्यापक अमल सुनिश्चित करने की जरूरत है।”

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

महिला सशक्तीकरण एवं बाल कल्याण विभाग के अपर सचिव प्रशांत आर्य ने बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई में एक साझा और सुसंगत दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “बाल विवाह ने हमारे समाज में गहरे तक जड़ें जमा रखी है। हमें जन सामान्य को इस बारे में जागरूक करने और उन्हें यह समझाने की जरूरत है कि यह सामाजिक बुराई किस तरह बच्चों के जीवन पर नकारात्मक असर डालती है। बाल विवाह सिर्फ एक बच्चे के बचपन को ही नहीं बल्कि उसके पूरे जीवन को बर्बाद कर देता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी

विदित है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (2019-2021) के अनुसार देश में 20 से 24 साल की 23.3 प्रतिशत लड़कियों और उत्तराखंड में 9.8 प्रतिशत लड़कियों का विवाह उनके 18 वर्ष का होने से पूर्व ही हो गया था। 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार देश में हर साल 51,57,863 लड़कियों का जबकि उत्तराखंड में 54,858 लड़कियों का विवाह 18 वर्ष की होने से पहले ही हो गया। सम्मेलन में इस बात पर चिंता जाहिर की गई और जनता, सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से बाल विवाहों के खिलाफ ठोस व गंभीर कदम उठाते हुए साझा प्रयासों की अपील की गई।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून : बचपन बचाओ आंदोलन व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्य योजना मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026। UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
देहरादून में पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान। देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वास्थ्य

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
उत्तराखंड में मौसम बदलाव के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में दो दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के बीच येलो अलर्ट जारी

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026। UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

  • देहरादून में पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान। देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

  • फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द

  • केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण
    • उत्तराखंड
    • रुद्रप्रयाग
    • स्वास्थ्य

    Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (426)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (108)
  • उत्तराखंड (24,010)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,340)
  • खेल (350)
  • चंपावत (929)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (578)
  • देहरादून (10,501)
  • नैनीताल (6,200)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (472)
  • पौड़ी (303)
  • बागेश्वर (949)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (967)
  • यात्रा (376)
  • राजनीति (386)
  • राष्ट्रीय (1,098)
  • रुद्रप्रयाग (681)
  • रोजगार (470)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,331)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण