देहरादून: 13,890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी में शिफ्ट—डीएम का बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
अरविंद गैस एजेंसी पर बढ़ते दबाव को कम करने के लिए प्रशासन का कदम, अब उपभोक्ताओं को मिलेगी तेज और सुचारू एलपीजी आपूर्ति
देहरादून, 24 अप्रैल 2026। जनमानस को सुगम एवं समयबद्ध एलपीजी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके तहत रेसकोर्स स्थित अरविंद गैस एजेंसी से करीब 13,890 उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन को कैनाल रोड स्थित जीवन ज्योति गैस एजेंसी में स्थानांतरित कर दिया गया है।
दरअसल, पूर्व में तुनवाला स्थित नंदा गैस एजेंसी के लगभग 22,000 कनेक्शन अरविंद गैस एजेंसी में शिफ्ट किए गए थे। इससे एजेंसी पर अत्यधिक दबाव बढ़ गया था, जिसके चलते उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।
नंदा गैस एजेंसी को भूमि विवाद के चलते जिला प्रशासन द्वारा सील किया गया था, जिसके बाद उसके उपभोक्ताओं को वैकल्पिक एजेंसियों से जोड़ा गया।
अब प्रशासन ने अरविंद गैस एजेंसी पर भार कम करते हुए 13,890 कनेक्शन जीवन ज्योति गैस एजेंसी में ट्रांसफर किए हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अधिक व्यवस्थित और त्वरित सेवा मिल सकेगी।
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे नई एजेंसी से समन्वय स्थापित कर गैस सेवाओं का लाभ उठाएं। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
उपभोक्ता अपनी सुविधा के लिए जीवन ज्योति गैस एजेंसी के नंबर 9627167899, 9412078085 और 9870980577 पर संपर्क कर सकते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


