Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून: 130 विद्यार्थियों ने सीखे सुरक्षित जीवन के मूल मंत्र — नियम, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: 130 विद्यार्थियों ने सीखे सुरक्षित जीवन के मूल मंत्र — नियम, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता

Mohan Chandra Joshi January 29, 2026
ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रपति निकेतन देहरादून में परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत ऐतिहासिक जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Dehradun News- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर परिवहन विभाग, आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा, देहरादून द्वारा राष्ट्रपति निकेतन, देहरादून के भव्य एवं प्रेरणादायी परिसर में एक व्यापक सड़क सुरक्षा जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में लगभग 130 स्कूली छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित कर उन्हें भविष्य के जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना रहा।

⸻

रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखी जीवनरक्षक सड़क सुरक्षा शिक्षा

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता एवं रोड सेफ्टी क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण यातायात नियमों की गहन जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि —

✔ वाहन चलाते समय एवं पीछे बैठने वाले दोनों के लिए हेलमेट अनिवार्य
✔ चार पहिया वाहन में सभी यात्रियों के लिए सीट बेल्ट आवश्यक
✔ वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग जानलेवा
✔ ओवरस्पीडिंग दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण
✔ लाल बत्ती पर न रुकना गंभीर अपराध
✔ जेब्रा क्रॉसिंग से ही सड़क पार करना सुरक्षित तरीका
✔ वाहन से बाहर कचरा फेंकना दुर्घटना एवं पर्यावरण दोनों के लिए खतरा

इन सभी बिंदुओं को सरल भाषा में समझाया गया ताकि बच्चे इन्हें जीवन भर अपनाएँ।

नुक्कड़ नाटक बना जनजागरूकता का सशक्त माध्यम

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सलावाला के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावनात्मक एवं प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक, जिसने सड़क दुर्घटनाओं की सच्चाई और नियमों की अनदेखी के दुष्परिणामों को मंच पर जीवंत कर दिया।

प्रतिष्ठित अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के अध्यक्ष सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, उत्तराखंड रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में एकता उनियाल, प्रबंधक राष्ट्रपति निकेतन तथा
विशिष्ट अतिथि राजीव कुमार मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, उत्तराखंड उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में निम्नलिखित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित भाग लिया—
1. केन्द्रीय विद्यालय, अपर कैम्प, गढ़ीकैंट
2. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लक्खीबाग
3. एस.आर.एन. पब्लिक स्कूल, तुंतोवाला
4. सी.एन.आई. गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजपुर रोड
5. श्री गुरु राम राय पब्लिक इंटर कॉलेज, बिंदाल
6. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, सालावाला

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी

डॉ. अनीता चमोला संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा )का प्रेरणादायी संदेश-

आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा, देहरादून डॉ. अनीता चमोला ने कहा —

“सड़क सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं है, यह एक जीवन मूल्य है। हेलमेट, सीट बेल्ट, गति नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों का पालन हमें केवल चालान से नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जोड़ता है। बच्चों में आज जो संस्कार हम बोएंगे, वही कल सुरक्षित समाज बनाएंगे।”

सनत कुमार सिंह ,अपर परिवहन आयुक्त का महत्वपूर्ण वक्तव्य — गुड समैरिटन कानून पर विशेष जोर

अपर परिवहन आयुक्त श्री सनत कुमार सिंह ने कहा —

“सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाला नागरिक अपराधी नहीं बल्कि समाज का नायक होता है। मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत गुड समैरिटन (Good Samaritan) को कानूनी सुरक्षा प्रदान की गई है ताकि लोग बिना डर घायल की मदद करें। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग से बचाव और मोबाइल फोन से दूरी ही दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी रोकथाम है।”
श्री राजीव कुमार मेहरा , संयुक्त परिवहन आयुक्त ,का वक्तव्य

संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव कुमार मेहरा ने कहा —

“राष्ट्रपति निकेतन जैसे ऐतिहासिक और शैक्षणिक स्थल पर बच्चों को सड़क सुरक्षा का संदेश देना अत्यंत प्रभावी पहल है। जब जागरूकता अनुभव के साथ जुड़ती है, तो उसका प्रभाव स्थायी बनता है।”

राष्ट्रपति निकेतन भ्रमण से बच्चों को मिला शिक्षा और संस्कार का अनूठा अनुभव

कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रपति निकेतन का मार्गदर्शित भ्रमण कराया गया, जिससे बच्चों में पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन और राष्ट्रीय धरोहर के प्रति सम्मान की भावना विकसित हुई।

राष्ट्रपति निकेतन प्रशासन को विशेष आभार

परिवहन विभाग द्वारा सुश्री एकता उनियाल एवं राष्ट्रपति निकेतन देहरादून की पूरी टीम के उत्कृष्ट सहयोग हेतु विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

डॉ. अनीता चमोला ने कहा —

“राष्ट्रपति निकेतन प्रशासन के सहयोग, व्यवस्थाओं एवं समन्वय से ही यह कार्यक्रम इतने प्रभावशाली रूप में संभव हो पाया। ऐसे संस्थागत सहयोग से सड़क सुरक्षा अभियान को नई ऊँचाइयाँ मिलती हैं।”

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण एव अन्य सहयोगी

कार्यक्रम में एआरटीओ विकासनगर अनिल नेगी एवं उनकी टीम,
सुश्री प्रज्ञा पंत, अनुराधा पंत,
श्वेता रौथाण (परिवहन कर अधिकारी)
तथा प्रवर्तन टीम के उपस्थित रही ।साथ ही सड़क सुरक्षा मित्र , उमेश्वर रावत का भी सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें 👉  IMA पासिंग आउट परेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 9 महिला समेत 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, रचा ऐतिहासिक अध्याय

Historic Road Safety Awareness Program Organized by Transport Department at Rashtrapati Niketan, Dehradun Under National Road Safety Month 2026

130 Students Learned the Core Values of Safe Living — Rules, Responsibility and Sensitivity

Dehradun — On the occasion of National Road Safety Month 2026, the Transport Department, RTO Enforcement & Road Safety, Dehradun successfully organized a comprehensive road safety awareness program at the magnificent and inspiring premises of Rashtrapati Niketan, Dehradun.

Around 130 school students and teachers participated with enthusiasm and discipline. The objective of the program was to develop safe traffic behavior among children and prepare them as responsible citizens of the future.

⸻

Life-Saving Road Safety Education Through Creative Activities

Through a Poster Competition and Road Safety Quiz, students were provided in-depth knowledge of important traffic rules. Children were sensitized about:

✔ Mandatory helmet for both rider and pillion
✔ Seat belt for all passengers in four-wheelers
✔ Avoiding mobile phone use while driving
✔ Overspeeding as a major cause of accidents
✔ Stopping at red lights as a legal obligation
✔ Using zebra crossings for safe road crossing
✔ Not throwing garbage out of vehicles for safety and environment

These rules were explained in simple and engaging language so children could adopt them throughout their lives.

⸻

Street Play Emerged as a Powerful Awareness Tool

The main attraction of the program was a moving and impactful street play performed by students of PM SHRI Kendriya Vidyalaya Salawala, which realistically depicted the consequences of traffic rule violations and the harsh realities of road accidents.

⸻

Distinguished Presence of Honorable Guests

The program was chaired by Mr. Sanat Kumar Singh, Additional Transport Commissioner, Uttarakhand.

The Chief Guest was Ms. Ekta Uniyal, Manager, Rashtrapati Niketan, and the Special Guest was Mr. Rajeev Kumar Mehra, Joint Transport Commissioner, Uttarakhand.

Participating schools included:
1. Kendriya Vidyalaya, Upper Camp, Garhi Cantt
2. Government Girls Inter College, Lakhibagh
3. SRN Public School, Tuntowala
4. CNI Girls Inter College, Rajpur Road
5. Shri Guru Ram Rai Public Inter College, Bindal
6. PM SHRI Kendriya Vidyalaya, Salawala

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

⸻

Inspirational Message by Dr. Anita Chamola, Regional Transport Officer

Dr. Anita Chamola, Regional Transport Officer (Enforcement & Road Safety), Dehradun, stated:

“Road safety is not limited to rules; it is a value of life. Wearing helmets, seat belts, controlling speed, and following traffic rules are not just about avoiding penalties — they are about protecting lives. The habits we instill in children today will shape a safer society tomorrow.”

⸻

Key Address by Mr. Sanat Kumar Singh Highlighting the Good Samaritan Law

Additional Transport Commissioner Mr. Sanat Kumar Singh said:

“A person who helps an injured accident victim is not a criminal but a hero of society. Under the Motor Vehicles Act, the Good Samaritan is legally protected so that citizens can assist victims without fear. Along with this, helmet use, seat belts, avoiding overspeeding, and refraining from mobile phone usage while driving are the strongest measures to prevent accidents.”

⸻

Statement by Joint Transport Commissioner Mr. Rajeev Kumar Mehra

Mr. Rajeev Kumar Mehra remarked:

“Delivering road safety education at a historic and educational place like Rashtrapati Niketan makes the message far more impactful. When awareness is combined with experience, its effect becomes lasting.”

⸻

Educational Tour Added a Unique Learning Experience

After the program, all participants were taken on a guided tour of Rashtrapati Niketan, fostering environmental awareness, discipline, and respect for national heritage among the students.

⸻

Special Appreciation to Rashtrapati Niketan Administration

The Transport Department expressed heartfelt gratitude to Ms. Ekta Uniyal and the entire team of Rashtrapati Niketan, Dehradun for their excellent coordination and support.

Dr. Anita Chamola stated:

“The success of this impactful program was possible only due to the cooperation, arrangements, and coordination of the Rashtrapati Niketan administration. Such institutional partnerships help elevate road safety campaigns to new heights.”

⸻

Officials and Support Teams Present

The program was attended by ARTO Vikasnagar Mr. Anil Negi and his team,
Ms. Pragya Pant, Ms. Anuradha Pant,
Ms. Shweta Rauthan (Transport Tax Officer),
the Enforcement Team, and Road Safety Volunteer Mr. Umeshwar Rawat, whose support was highly appreciated.

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Dehradun News- Featured Khabar Uttarakhand Latest news Dehradun Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
हल्द्वानी ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंगन। हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून में मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • खेल

उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
डीएम आशीष चौहान मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग की आह्कवान करते हुए। देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मसूरी रोड स्थित होटल में आयोजित संवादी कार्यक्रम में मंच से संबोधित करते हुए। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास: उत्तराखण्ड बना प्रगति का मॉडल राज्य — सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

  • हल्द्वानी ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंगन। हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान देहरादून में मानसून पूर्व आपदा प्रबंधन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए। मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • खेल

    उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

  • डीएम आशीष चौहान मतदाता सूची पुनरीक्षण में सहयोग की आह्कवान करते हुए। देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,428)
  • उधमसिंह नगर (1,279)
  • क्राइम (3,391)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,691)
  • नैनीताल (6,298)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,025)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (401)
  • राष्ट्रीय (1,121)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (606)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ देहरादून: मतदाता सूची पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम ने रवाना किए जागरूकता रथ