उत्तराखंड- (दुखद) मां के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही बच्ची की सड़क हादसे में मौत
Champawat News: उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत बनबसा से दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां मां की स्कूटी में बैठकर स्कूल जा रही नौ साल की एक बच्ची की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह एक बच्ची अपनी मां के साथ मैक्सटन स्कूल जा रही थी। डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी इधर -उधर छिटक गई। इस हादसे में नौ साल की बच्ची की जान चली गई।
मृतक बच्ची की पहचान नैना जोशी संतोष कॉलोनी बनबसा निवासी के रूप में हुई है।
वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नैना की मां को चिकित्सालय पहुंचाने के साथ नैना के शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर मोर्चरी भिजवाया।
बेटी की मौत से मां बेसुध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


