उत्तराखंड की बेटी महिका बिष्ट बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट: Uttarakhand News
- उत्तराखंड की बेटी महिका बिष्ट बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Almoea News: उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब हल्द्वानी की बेटी महिका भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी है। बेटी की सफलता पर परिजनों में खुशी का माहौल है। रामपुर रोड के मित्र विहार में रहने वाले स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट और इंदिरा बिष्ट की होनहार बेटी महिका ने अपनी मेहनत के दम पर लेफ्टिनेंट बनकर अपने परिवार का सपना पूरा किया है।
महिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट की इच्छा थी कि उनके बच्चे कुछ अलग करें। पढ़ाई में होनहार रही महिका ने शुरूआती शिक्षा सितारगंज और इसके बाद नैनीताल के डीएसबी परिसर से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। महिका का भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत है।
महिका ने विगत 29 अक्टूबर को चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्ति पाई है।
इस कार्यक्रम में उनके परिजन भी मौजूद रहे। बेटी की सफलता पर परिजन भावुक हो उठे। महिका का परिवार मूलरूप से अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के सांगड (चलनीछीना) का रहने वाला है। महिका का ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर 2 में है। पोती के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर नैनिहाल में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, रिश्तेदारों , सामाजिक संगठनों आदि ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है ।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


