Crime: बच्ची से रेप के आरोपी को पीड़िता के पिता ने गोली से उड़ाया
- कोर्ट परिसर में सरेआम हुई घटना से हडकंप
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है ,गोरखपुर कचहरी गेट पर शुक्रवार की दोपहर अपहरण और रेप के आरोपित बिहार के (35) वर्षीय दिलशाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने मुकदमे की तारीख पर कहचरी आया था। आरोप है कि पीड़ित लड़की के पिता रिटायर्ड फौजी ने गेट पर ही उसे देखते ही उस पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाईं। एक गोली आरोपित के सिर में आर-पार हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रिटायर्ड फौजी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
कचहरी गेट पर सरेआम हुई इस वारदात बाद गुस्साए अधिवक्ताओं ने एक घंटे तक प्रदर्शन किया। सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने शव उठाने से रोक दिया। एडीजी, डीआईजी और एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला जज के हस्तक्षेप के बाद अधिवक्ता शांत हुए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जमानत पर था रेप का आरोपी दिलशाद
30 वर्षीय दिलशाद हुसैन नाबालिग से रेप के मामले में पिछले 2 महीने से जमानत पर रिहा चल रहा था. इस केस में उसकी पहली तारीख थी., दिलशाद हुसैन ने अपने वकील को दोपहर फोन किया ,कोविड प्रोटोकॉल के कारण वकील बाहर आकर उससे मिलने वाला था, इसी दौरान लड़की के पिता ने उसे देखते ही गोली चला दी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत