Crime News: तंमचा दिखाकर महिला से दुष्कर्म ,जांच में जुटी पुलिस
काशीपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत काशीपुर से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां घरों में काम करने वाली एक महिला से धर्म छुपाकर व तंमचे के बल पर युवक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।
पुलिस की दी तहरीर में पशुपति बिहार निवासी एक महिला ने बताया कि लगभग 7 माह पूर्व जब वह गिरीताल निवासी एक व्यक्ति के घर में चौका बर्तन करने जाती थी, इसी दौरान उसका परिचय रोहित चौधरी नामक ड्राईवर से हुआ। ड्राईवर ने महिला को प्रेम जाल में फंसाया, महिला का आरोप है कि ड्राईवर उसे धोखे से मुरादाबाद रोड स्थित एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। विरोध करने पर तमंचे की नोंक पर ड्राईवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इसी बीच अश्लील वीडिया बना ली। इसके बाद उक्त ड्राईवर ने महिला से लगातार संबंध बनाना शुरू कर दिया। तंग आकर महिला ने गिरीताल स्थित कोठी से काम छोड़ दिया। कुछ समय बाद पीडिता को पता चला कि ड्राईवर रोहित चौधरी हिंदू नहीं बल्कि गैर धर्म का व्यक्ति है और वह कुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
पीड़िता का आरोप है कि उस पर आरोपी द्वारा जबरन निकाह का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गयी। आरोपी की पत्नी भी पीड़िता पर निकाह करने का दबाव बना रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते दो दिसंबर को आरोपी अपनी पत्नी, भाई व दो अन्य के साथ उसके घर में घुस आया और उसे जबरन खींचकर ले जाने लगा। चीख पुकार मचने पर उपरोक्त सभी आरोपियों ने पीडिता को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गये। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


