Crime News: उत्तराखंड की युवती से बरेली में गैंगरेप , आरोपित गिरफ्तार
- उत्तराखंड की युवती से बरेली में गैंगरेप , आरोपित गिरफ्तार
Bareilly News: यूपी के बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है यहां उत्तराखंड की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने सामूहिक दुष्कर्म किया आरोप है कि धोखे से उसे प्रतिबंधित मांस भी खिला दिया और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया पूरे मामले में भोजीपुरा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर की रहने वाली युवती का कहना है कि वह शहर के एक अधिवक्ता के यहां मुंशी का काम करती थी इसी दौरान भोजीपुरा थाना क्षेत्र के पचदेवरा दोहरिया गांव निवासी जमील से उसकी जान पहचान हो गई जमील ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर भोजीपुरा में कमरा दिला दिया इसके बाद युवती जमील के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी।
आरोप है कि एक दिन कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर जमील ने युवती से दुष्कर्म किया विरोध करने पर उसे शादी का झांसा दिया और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया।
युवती का आरोप है कि जमील ने अपने दोस्तों से भी उसका दुष्कर्म कराया उन लोगों को जमील उसे अपनी पत्नी बताता था एक बार नॉनवेज के धोखे से जमील ने उसे प्रतिबंधित पशुओं का मांस खिला दिया इसके बाद वह उस पर लगातार धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा पीड़ित युवती का कहना है कि जमील अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे वेश्यावृत्ति कराने लगा इस पर 8 जनवरी को उसने चुपके से कमरा छोड़ दिया इसके बाद आरोपी जमील फोन करके उसे वापस न लौटने पर हत्या की धमकी देने लगा। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया है तथा आरोपी युवक को जेल भी भेज दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


