Uttarakhand news: प्रदेश में निकलेगी होमगार्ड की बंपर भर्ती , देखें अपडेट
Dehradun News: उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार जल्द ही प्रदेश में पुरुष होमगार्ड की भर्ती करने जा रही है। इसके लिए भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस भर्ती को मंजूरी देने के लिए इसका प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। आपको भर्ती से संबंधित जानकारी देते हुए बता दे कि प्रथम चरण में 300 पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही भर्ती के नियमों में भी बदलाव किए जा सकते है।
गौरतलब है कि प्रदेश में अभी होमगार्ड के 6411 पद स्वीकृत है, जिसमे से 5600 से अधिक होमगार्ड मौजूदा समय में तैनात है। बता दे कुछ समय पूर्व राज्य सरकार ने 300 पदों पर महिला होमगार्ड की भर्ती परीक्षा आयोजित करवाई थी। इस प्रकार अभी भी इनके 500 से अधिक पद रिक्त है। जिसको देखते हुए जिलों से लगातार होमगार्ड की मांग शासन से की जा रही है। अब जल्द ही इन पदों पर भर्ती करने के लिए शासन से मंजूरी मिलने की उम्मीद की जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड भर्ती के लिए मानक तय किए जा रहे है, लेकिन यह मानक महिला कर्मियों से थोड़ा भिन्न होंगे। जिसमे शैक्षिक योग्यता व शारीरिक माप के मानकों में बदलाव किए जा सकते है।
बता दे अभी शासन स्तर पर इस पर कारवाई की जा रही है। साथ ही बताया जा रहा है की जिलों में स्वीकृत पदों के सापेक्ष अभी कितने होमगार्ड कार्य कर रहे हैं और इनकी जरूरत कहां-कहां पर है। इसके बाद इन पदों को स्वीकृति दी जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


