उत्तराखंड- मौसम का तत्कालिक बुलेटिन जारी , इन इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि की संभावना
देहरादून(weather alert) भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के जनपदों में गर्जन वाले बादल विकसित होने तथा गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट की चेतावनी जारी की है।
भारत मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी तीन घंटे के तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी चमोली चंपावत उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा नैनीताल समेत अन्य जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग बागेश्वर चमोली चंपावत उधम सिंह नगर पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा से जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने और बहुत हल्की बारिश की संभावना है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


