Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- बीजेपी किसान मोर्चा कार्यसमिति के समापन सत्र में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी , कही यह बात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

उत्तराखंड- बीजेपी किसान मोर्चा कार्यसमिति के समापन सत्र में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी , कही यह बात

Mohan Chandra Joshi April 9, 2023
ख़बर शेयर करें -

Haridwar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की स्थित रजवाड़ा फॉर्म में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तराखण्ड की प्रदेश कार्य समिति के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर आधारित स्टॉलो का अवलोकन किया साथ ही शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अन्नदाताओं को धरती पुत्र बताते हुए कहा कि किसानों की मेहनत और पुरषार्थ के कारण ही हमें भोजन उपलब्ध हो पाता है। किसानों के परिश्रम और अथक प्रयासों के आगे बाकी सब सूक्ष्म है। गांव, किसान और कृषि ही आत्मनिर्भर भारत के तीन आधार स्तंभ हैं, ये जितने मजबूत होंगे आत्मनिर्भर भारत की नींव उतनी ही अधिक मजबूत होगी। देश के संतुलित विकास के लिए ये अत्यंत आवश्यक है कि हमारे किसान, हमारे अन्नदाता , हमारे भूमिपुत्र सशक्त बनें। किसानों के सशक्तिकरण के बिना भारत का सशक्तिकरण अधूरा है। विकसित भारत का सपना भी तभी साकार हो सकता है जब हमारा किसान सशक्त होगा। उन्होंने कहा भाजपा किसान मोर्चा के साथियों का काम सरकार और किसानों के बीच एक सेतु का निर्माण करना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारत हमेशा एक कृषि प्रधान देश रहा है। खेती-किसानी के इर्द-गिर्द ही हमारा समाज विकसित हुआ, हमारी परम्पराएं पोषित हुईं और हमारे पर्व व त्योहार निर्धारित हुए। कृषि विषय पर भारतीय इतिहास इतना समृद्ध है कि हमारे पास कृषि-पाराशर और कृषि सूक्त जैसे प्राचीन ग्रन्थ उपलब्ध हैं। जिन्होंने खेती और किसानी के उचित तौर-तरीकों के बारे में आम लोगों को बताने का कार्य किया है। हमारे इसी वैज्ञानिक और उन्नत कृषि विज्ञान ने सदियों से भारत को समृद्ध बनाया हुआ है। इतिहास में अनेकों ऐसे वर्णन मिलते हैं जब विदेश से आए हुए लोग, भारत की कृषि पद्धतियों को देखकर हतप्रभ रह गए। माटी को मां मानने वाले भारत के किसानों ने हमेशा अपने मूल कर्तव्य को पूरा किया है। देश के सामने खाद्यान संकट आने पर भी हमारे मेहनती किसानों ने अपने परिश्रम और पसीने से धरती को सींचा है। अपने कर्मठ किसानों की बदौलत भारत आज कृषि उत्पादन में ना केवल आत्मनिर्भर है बल्कि दूसरे देशों का भी पेट भर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार हमेशा से किसान हितैषी रही है। किसानों का जितना सशक्तिकरण हुआ है वो अभूतपूर्व है। प्रधानमंत्री जी का मत है कि देश के किसान का आत्मविश्वास देश का सबसे बड़ा सामर्थ्य है। केंद्र सरकार किसानों की दशा सुधारने और कृषि नीतियों को किसान केंद्रित बनाने का कार्य कर रही है। सरकार का निरंतर ये प्रयास है कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों के किसानों को जो आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं वो भारत के किसान को भी मिलें। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि हमारे किसान के लिए बीज से बाजार तक की यात्रा ना केवल सुगम हो बल्कि ये उसकी आय में वृद्धि करने वाली भी हो। बीते वर्षों में यूरिया की कमी, बिजली कटौती और अव्यवस्थित सिंचाई जैसी किसान की पारंपरिक परेशानियों को कम किया ही गया है, फसल बीमा योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को एक संरक्षित वातावरण भी उपलब्ध करवाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज कृषि को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के साथ किसान को तकनीकी रूप से सक्षम और बाजार की नब्ज़ पकड़ने वाला बनाया जा रहा है। ऑर्गैनिक फार्मिंग में भारत एक बड़े ग्लोबल प्लेयर के रूप में सामने आया है और जैविक खेती का दायरा देश में लगातार बढ़ रहा है। हमारे उत्तराखंड में अनेकों किसान जड़ी-बूटी और फूलों की खेती कर मुनाफा कमा रहे हैं। राज्य में पहले कुल डेढ़ सौ हेक्टेयर में ही फूलों की खेती होती थी जिसका एरिया अब बढ़ कर 1600 हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। कृषि क्षेत्र में नित नए अभिनव प्रयोग हो रहे हैं और नवाचार को हर स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है। आज का हमारा किसान ड्रोन और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल भी कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे सीमांत किसानों का सशक्तीकरण हमारी पहली प्राथमिकता है। कृषि सम्बंधित नीतियां बनाते हुए विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि खेती में छोटे किसानों के लिए कम से कम जोखिम हो। उन्हें उनकी फसल और मेहनत का उचित और त्वरित मूल्य मिले इसके लिए अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा

यह भी पढ़ें 👉 बिग ब्रेकिंग (उत्तराखंड) सेना संभालेगी मोर्चा. हेमकुंड साहिब से बर्फ हटाने का कार्य होगा प्रारंभ. इस तारीख से होगी हेमकुंड यात्रा प्रारंभ।।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की बीते 1 साल में राज्य सरकार ने कई कार्य किए हैं। समान नागरिक संहिता पर कार्य चल रहा है। कठोर धर्मांतरण कानून बना कर धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई है। राज्य में सभी परीक्षाओं को नकल विहिन बनाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। राज्य में नई खेल नीति, नई शिक्षा नीति को भी लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाल ही में राज्य के विभिन्न स्थनों में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जिन जगहों पर अतिक्रमण हुआ है उन्हें हटाए जाएगा। साथ ही राज्य के अंतर्गत जल्द ही स्पेशल वेरिफिकेशन ड्राइव चलाया जाएगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार के लिए जनता का हित सर्वोपरि है। हमारी सरकार राज्य हित को प्रथमिकता से लेगी एवं कठोर फैसले लेने से पीछे नहीं हटेगी।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ रमेश पोखरियाल ‘ निशंक’, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर, विधायक प्रदीप बत्रा, प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, जिला अध्यक्ष रुड़की शोभाराम प्रजापति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Haridwar News Khabar Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- बीजेपी किसान मोर्चा कार्यसमिति के समापन सत्र में पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी कही यह बात देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क मौसम, दिन में धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
उत्तराखंड में 2200 से अधिक सरकारी पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका

Mohan Chandra Joshi November 18, 2026
ग्राफिक एरा भीमताल में गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित छात्र कार्तिकेय वारियाल को सम्मानित करते चेयरमैन डा. कमल घनशाला Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
उत्तराखंड शासन का छह IAS अधिकारियों के विभागीय फेरबदल और नई जिम्मेदारियों से संबंधित शासनादेश। Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
उत्तराखंड में 1694 सरकारी पदों पर भर्ती का प्रतीकात्मक चित्र Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: उत्तराखंड में 1694 सरकारी नौकरियों का मौका, 25 नवंबर से आवेदन शुरू

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में बोलेरो वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत और छह घायल Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, चार की मौत; आठ साल की बच्ची समेत छह घायल

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • दतिया धाम में 36 दिवसीय निराहार साधना की पूर्णता पर आयोजित मां बगलामुखी महायज्ञ में शामिल सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी एवं श्रद्धालु। Datia Dham: 36 दिवसीय निराहार साधना की पूर्णता पर मां बगलामुखी महायज्ञ, उमड़े श्रद्धालु
    • अध्यात्म

    Datia Dham: 36 दिवसीय निराहार साधना की पूर्णता पर मां बगलामुखी महायज्ञ, उमड़े श्रद्धालु

  • उत्तराखंड में 24 नवंबर तक शुष्क मौसम, दिन में धूप और सुबह-शाम बढ़ती ठंड की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड में 2200 से अधिक सरकारी पदों पर प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया की प्रतीकात्मक तस्वीर। Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका

  • ग्राफिक एरा भीमताल में गूगल में 61.36 लाख के पैकेज पर चयनित छात्र कार्तिकेय वारियाल को सम्मानित करते चेयरमैन डा. कमल घनशाला Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित

  • उत्तराखंड शासन का छह IAS अधिकारियों के विभागीय फेरबदल और नई जिम्मेदारियों से संबंधित शासनादेश। Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (489)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,165)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,615)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (473)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (785)
  • देहरादून (11,549)
  • नैनीताल (6,694)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,257)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (731)
  • रोजगार (543)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (670)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Datia Dham: 36 दिवसीय निराहार साधना की पूर्णता पर मां बगलामुखी महायज्ञ, उमड़े श्रद्धालु Datia Dham: 36 दिवसीय निराहार साधना की पूर्णता पर मां बगलामुखी महायज्ञ, उमड़े श्रद्धालु Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: शुष्क मौसम के बीच बढ़ेगी ठंड, 24 नवंबर तक जानें IMD का पूर्वानुमान Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका Uttarakhand Jobs: नवंबर में 2200 से अधिक सरकारी भर्तियां, कांस्टेबल-दरोगा समेत कई पदों पर मौका Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित Google में 61.36 लाख के पैकेज पर चयन, ग्राफिक एरा के कार्तिकेय सम्मानित Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं Uttarakhand News: शासन ने छह IAS अधिकारियों के विभागों में किया फेरबदल, नई जिम्मेदारियां सौंपीं