चम्पावत को सीएम धामी की बड़ी सौगात: चल्थी-नौलापानी मार्ग के लिए ₹754.47 लाख मंजूर
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर ₹262.30 लाख की पहली किश्त जारी
चंपावत,16 अप्रैल 2026: उत्तराखंड सरकार जन-आकांक्षाओं को धरातल पर उतारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या-677/2024 के तहत प्राथमिकता वाले ‘चल्थी-नौलापानी मार्ग (पीएमजीएसवाई)’ के सुधारीकरण कार्य के लिए कुल ₹754.47 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। नियोजन विभाग की टीएसी द्वारा इस परियोजना को औचित्यपूर्ण पाए जाने के बाद यह मंजूरी दी गई।
परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आकस्मिकता निधि से ₹262.304 लाख (करीब ₹2.62 करोड़) की पहली किश्त जारी कर दी गई है। इससे सड़क सुधारीकरण कार्यों में तेजी आएगी।
इस निर्णय से क्षेत्र के परिवहन ढांचे में व्यापक सुधार होगा और ग्रामीणों को बेहतर आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।
शासन द्वारा जारी पहली किश्त की धनराशि जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गई है। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप जनपद में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चल्थी-नौलापानी मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन है और इसके सुधारीकरण से यातायात व्यवस्था के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


