हल्द्वानी में गैस सिलेंडर चोरी का बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सीसीटीवी व मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई, चोरी किए गए 3 सिलेंडर बरामद
हल्द्वानी, 17 अप्रैल 2026। एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में मुखानी पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला 17 अप्रैल 2026 को सामने आया, जब वादिनी श्वेता क्यूरा ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया कि 04 मार्च से 11 अप्रैल 2026 के बीच अज्ञात चोर ने उनके घर की बाउंड्री कूदकर गैलरी में रखे 02 भारत गैस सिलेंडर और 01 इंडियन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए।
तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 45/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्ध की पहचान की गई और मुखबिर की सूचना पर उसे चंबल पुल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप कुमार निवासी दमुवाढूंगा बताया। उसने स्वीकार किया कि वह पूर्व में वादिनी के यहां ड्राइवर के रूप में कार्य कर चुका है और उसी दौरान उसने मौके का फायदा उठाकर सिलेंडर चोरी किए थे।
आरोपी की निशानदेही पर संतोषी माता मंदिर के पास बाग से चोरी किए गए 02 भारत गैस और 01 इंडियन गैस सिलेंडर बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक अविनाश मौर्य, कांस्टेबल रोहित और बलवंत सिंह शामिल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


