UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, 22 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी; देखें शेड्यूल
न्यायिक सेवा से लेकर प्रवक्ता भर्ती तक, आयोग ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम; उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2026 के लिए 22 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार न्यायिक विभाग, कार्मिक विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
जारी शेड्यूल के मुताबिक, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2023 की मुख्य परीक्षा 21 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल)/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक कराई जाएगी।
इसके अलावा समीक्षा अधिकारी और राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता सहित अन्य कई पदों की परीक्षाओं का भी विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा कैलेंडर ध्यानपूर्वक देखें।
देखिए पूरा कलेंडर—


UKPSC Exam Calendar 2026
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


