उत्तराखंड – वीर बाल दिवस पर सीएम धामी ने टीला साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।
Tehri Garhwal News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर बाल दिवस के अवसर पर नई टिहरी स्थित टीला साहिब गुरूद्वारा में मत्था टेका।

इस दौरान उन्होंने संगतों के साथ संकीर्तन करते हुए कार सेवा भी की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। आज के दिन वीर बाल दिवस एक स्मरण के रूप में मनाया जा रहा है। आज़ादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वीर बाल सहजादों को याद करने का कार्य किया।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


