Uttarakhand: पूर्व विधायक राजेश जुवांठा का निधन , सीएम धामी ने जताया दुख
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत पुरोला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश जूंवाठा (49) का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
इधर पुरोला सहित पूरे उत्तरकाशी जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक राजेश जुवांठा के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
बताया जा रहा है कि राजेश जुंवाठा बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और देहरादून में उपचाराधीन थे।
2007 में बने विधायक
राजेश जुंवाठा 2007 में कांग्रेस के टिकट पर पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। बाद के वर्षों में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गए और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती थी। उनका राजनीतिक जीवन जनसरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों के प्रति समर्पित रहा।
स्वर्गीय जुंवाठा एक प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता स्वर्गीय बर्फियां लाल उत्तर प्रदेश सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रह चुके थे, जबकि उनकी माता विकासनगर नगर पालिका की पालिकाध्यक्ष रही हैं। उनके परिवार में एक भाई हैं, जो वर्तमान में एसडीएम पद पर कार्यरत हैं, तथा दो बहनें हैं। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पीएम मोदी का दोहराया संदेश, वैश्विक तनाव के बीच संयम और बचत की अपील